मनोरंजन

अश्लील और भद्दी टिप्पणी से तंग आकर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस जांच शुरू

Actor Eesha Rebba files police complaint: सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आपत्तिजनक ट्रोलिंग और अपमानजनक टिप्पणियों से तंग आकर एक्ट्रेस ईशा रेब्बा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
2 min read
Feb 05, 2026
अश्लील और भद्दी टिप्पणी से तंग आकर एक्ट्रेस ईशा रेब्बा ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस जांच शुरू
एक्ट्रेस ईशा रेब्बा(सोर्स: x @ActrezHub के अकाउंट द्वारा)

Actor Eesha Rebba Files Police Complaint: बंजारा हिल्स पुलिस ने दावा किया है कि साउथ एक्ट्रेस ईशा रेब्बा ने सोशल मीडिया पर मिलने वाले अभद्र और बदनाम करने वाले कमेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें, शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

अश्लील और अपमानजनक पोस्ट

पुलिस जांच में ईशा ने बताया है कि किसी फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके बारे में अश्लील, भद्दी टिप्पणी और अपमानजनक पोस्ट की गई, जिसने उन्हें इमोशनली आहत किया और सार्वजनिक तौर पर अपमानित महसूस कराया। उन्होंने कहा,"ऐसे कमेंट बार‑बार आते रहते हैं और गुमनामी के पीछे छिपकर लोगों को बदनाम करने का स्टाइल बन गया है।" शिकायत में कथित व्यक्ति की जानकारियां पुलिस को दी गई हैं और ईशा ने अधिकारियों से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, जिसमें एक्ट्रेस ने खुद भी जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है और आवश्यक सबूत उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहने का ऐलान किया है।

इतना ही नहीं, मामले पर बंजारा हिल्स पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम सहित संबंधित इकाइयां आगे की जांच कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अभद्र टिप्पणी और ऑनलाइन हैरेसमेंट को गंभीरता से लिया जा रहा है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

एक्ट्रेस को मिली ऑनलाइन प्रताड़ना

अगर एक्ट्रेस की फिल्‍मों पर बात करें तो, ईशा रेब्बा ने हाल ही में सजीव निर्देशित फिल्म 'ओम शांति शांति शांति' में थारुन भास्कर धास्यम के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म वर्तमान में थिएटर में रिलीज है और इस बीच एक्ट्रेस को मिली ऑनलाइन प्रताड़ना ने उनकी वापसी की खुशी पर भी छाया डाल दिया है।

बता दें, समाज और उद्योग में बढ़ते डिजिटल दुरुपयोग के इस मुद्दे ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और कानून प्रनाली के बीच बैलेंस कैसे बनाया जाए ताकि एक्ट्रेस और आम लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा और सम्मान मिल सके, पुलिस की जांच जारी है और आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट दिए जाएंगे।

Updated on:
05 Feb 2026 12:49 pm
Published on:
05 Feb 2026 12:49 pm
Also Read
View All