मनोरंजन

‘फोर मोर शॉट्स’ फेम मानवी गागरू बनीं दुल्हन, इस कॉमेडियन संग गुपचुप रचाई शादी

Maanvi Gagroo Wedding : वेब-सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस मानवी गागरू ने स्टेंड अप कॉमेडियन कुमार वरुण से गुपचुप शादी रचा ली है। एक्ट्रेस ने हाल ही में शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी शादी को रिवील किया है।

2 min read
Feb 23, 2023
four_more_shots_please_fame_actress_maanvi_gagroo_get_married_with_stand_up_comedian_kumar_varun_see_pictures.jpg

कई वेब-सीरीज और फिल्मों में दमदार एक्टिंग से अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मानवी गागरू (Maanvi Gagroo) ने गुपचुप शादी रचा ली है। मानवी ने स्टेंड अप कॉमेडियन कुमार वरुण (Kumar Varun) को अपना जीवनसाथी बनाया है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो कुमार वरुण संग कोर्ट मैरिज करते हुए दिख रही हैं। उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी अचानक शादी से शॉक्ड हैं।


शादी की तस्वीरों में मानवी गागरू सुर्ख लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनीं दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में उन्होंने पति कुमार वरुण संग पोज भी दिए हैं। लाल रंग की डिजाइनर साड़ी में मानवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि उनके मेकअप लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने शादी के दौरान नो मेकअप लुक ही रखा। मांग टीका, गले में हार, हाथों में मेंहदी और चूड़ियां पहन वो दुल्हन बनीं हैं। जबकि कुमार वरुण ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान की 'जवान' को झटका, फिल्म रिलीज से पहले लीड एक्ट्रेस छोड़ रहीं इंडस्ट्री!

मानवी और कुमार वरुण ने परिवार के लोगों और खास करीबियों की मौजूदगी में शादी की है। दोनों ने शादी को रजिस्टर भी करवाया है। हालांकि दोनों ने गुपचुप शादी कर के लोगों को चौंका दिया है। हालांकि कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि मानवी ने कुमार वरूण के साथ सगाई कर ली है। वहीं अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें छाते ही हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है।


बता दें कि मानवी गागरू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 से की थी। वह कई सारी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। लेकिन उनको असली पहचान वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' से मिली थी। इसी के जरिए उन्हें सबसे ज्यादा फेम मिला था। वे 'ट्रिपलिंग' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में भी अहम किरदार निभाया था।

यह भी पढ़े - पत्नी के संगीन आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Published on:
23 Feb 2023 03:27 pm