20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर? जिनकी कहानी जिवंत करने के लिए श्रद्धा कपूर ने ली खास ट्रेनिंग

Shraddha Kapoor Movie Eetha: विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की तमाशा कलाकार थीं, जिन्हें 'तमाशा सम्राज्ञी' कहा जाता है। 1935 में पुणे के नारायणगांव में जन्मी विठाबाई ने 9 साल की उम्र से ही तमाशा मंडली में काम शुरू कर दिया था।

2 min read
Google source verification
Shraddha Kapoor

Movie Eetha (this photo from x: @Ritiluvs17)

Shraddha Kapoor Movie Eetha: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का पहला टीजर थिएटर में दर्शकों के सामने पेश किया गया, जिसे शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया। बता दें, टीजर में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल नया और दमदार लुक देखने को मिला, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दी है। बता दें, फिल्म 'ईथा' एक बायोपिक है, जिसमें वो महाराष्ट्र की फेमस लावणी कलाकार और तमाशा जगत की दिग्गज शख्सियत विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाएंगी।

'ईथा' की कहानी मनोरंजन के साथ प्रेरणा भी देगी

इस फिल्म के डायरेक्टर 'छावा' जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। जैसे ही श्रद्धा और लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने की खबर सामने आई, फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई। अब ये साफ हो चुका है कि दोनों एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रेरणा भी देगी।

कौन हैं विठाबाई

विठाबाई नारायणगांवकर का नाम महाराष्ट्र की लोक कला के इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने उस दौर में अपनी पहचान बनाई, जब महिलाओं के लिए स्टेज पर आकर कला का प्रदर्शन करना आसान नहीं माना जाता था। तमाशा और लावणी की दुनिया में जगह बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विठाबाई ने अपनी मेहनत, टैलेंट और जुनून के दम पर न केवल सफलता हासिल की बल्कि "तमाशा सम्राज्ञी" के रूप में भी पहचान बनाई।

श्रद्धा कपूर ने लावणी नृत्य और मराठी लोक संस्कृति की ली खास ट्रेनिंग

फिल्म 'ईथा' में उनके संघर्ष, कला के प्रति समर्पण और सफलता के सफर को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ये कहानी सिर्फ एक स्टार की उपलब्धियों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि उस सामाजिक और सांस्कृतिक दौर को भी सामने लाएगी जिसमें उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के लिए ये फिल्म खास मानी जा रही है क्योंकि वो पहली बार किसी वास्तविक शख्सियत की बायोपिक में काम कर रही हैं। अपने किरदार को प्रामाणिक बनाने के लिए उन्होंने लावणी नृत्य और मराठी लोक संस्कृति की विशेष ट्रेनिंग भी ली है। खबरों के मुताबिक वो इस रोल के लिए काफी समय से तैयारी कर रही थीं।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म में श्रद्धा का एक बेहद दमदार और इमोशनल रूप देखने को मिलेगा। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि 'ईथा' श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फैंस भी अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पहली बार श्रद्धा एक प्रेरणादायक ऐतिहासिक किरदार में देखने का मौका मिलेगा।