मनोरंजन

Gadar 2 एक बार फिर विवादों में घिरा, मेकर्स को थमाया गया 56 लाख का बिल

सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी फिल्म ‘गदर’ के बाद लोगों को काफी पंसद आई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला। 20 साल के बाद एक बार फिर से गदर के सीक्वल के साथ लोगों को फिल्म में इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। सनी देओल और अमीषा पटेल भी काफी लंबे समय के बाद एक साथ काम करेगें। दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते है।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 12:06 PM IST
gadar.jpg

बॅालीवुड के महशूर एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। साल 2001 में आई फिल्म ‘गदर’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। फैंस को दोनों को एक साथ काम करते देखना था। फैंस के इसी इच्छा को अब एक बार अमीषा पटेल और सनी देओल पूरा करने जा रहे है। 20 साल के बाद एक बार फिर से गदर के सीक्वल के साथ लोगों को फिल्म में इनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। जो की काफी शानदार होगी।

आपको बता दे की इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 10 दिनों तक पालमपुर के भलेड गांव में हुई। फिल्म के सभी मुख्य सीन पालमपुर में ही फिल्माए गए हैं। 10 दिनों तक अमीषा पटेल और सनी देओल के साथ फिल्म के कई कलाकार कांगड़ा के पालमपुर में गदर 2 की शूटिंग के लिए मौजूद थे। लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर्स को लेकर एक बात सामने आ रही है। आपको बता दे की जिस घर में गदर 2 की शूटिंग हुई है उस घर के मालिक ने निर्माता पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ धोखा किया गया है। इसमें कितनी सच्चाई है इस बात की जानकारी नहीं है अभी।

आपको बता दे की मकान मालिक का कहना है कि उनसे शूटिंग के लिए 3 कमरे और एक हॉल के इस्तेमाल के लिए बात हुई थी, जिसके लिए उन्हें हर दिन 11 हजार देने की बात हुई थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शूटिंग के दौरान फिल्म में उनके पूरे घर का इस्तमाल किया गया था। और साथ ही दो कनाल जमीन के साथ-साथ उनके बड़े भाई का घर भी शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया था। घर के मालिक सारा बजट बनाकर उनके नुकसान सहित 56 लाख रुपए की फीस बनाई। जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। विवादों इतना बड़ा हो गया की इसकी खबर सोशल मीडया पर आ गई। लोगों को जानना है की ऐसा क्यों किया गया।

घर के मालिक का कहना है और साथ ही घर के लोगों का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है। इसलिए वह अपने घर का हिस्सा अब फिल्म का हिस्सा नहीं बनने देगे। और साथ ही कहा की जो मेकर्स ने उनके साथ कमिटमेंट किए थे उसे पूरा नहीं किया गया है । हम कंपनी द्वारा दिए गए 11000 उन्हें लौटाना चाहते हैं। इसी के साथ घरवालों ने ये भी आग्रह किया कि उनके घर का शूट फिल्म में इस्तेमाल ना किया जाए। लोगों की बात करें तो लोगों में काफी ज्यादा उत्साह है। लोग दोनों को एक साथ देखना चाहते है।

Updated on:
22 Dec 2021, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’