मनोरंजन

गौहर जान: पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार, 13 साल की उम्र में यौन शोषण, अनजाने फैक्ट्स

गौहर जान भारत की पहली गायिका थीं जिन्होंने भारतीय संगीत के इतिहास में अपने द्वारा गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी।
2 min read
Jun 26, 2018
gauhar
gauhar

भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान का आज 145 वां जन्मदिन है। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 26 जून 1873 को हुआ था। बता दें कि भारतीय सिनेमा की इस मशहूर गायिका का असली नाम एंजलिना योवर्ड हैं। वह भारत की पहली गायिका थीं जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास में अपने द्वारा गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी। वह भारत में 78 आरपीएम रिकॉर्डर पर संगीत रिकॉर्ड करने वाले पहले कलाकारों में से एक थीं इससे इन्हें भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार का ओहदा भी मिला है।

गौहर जान ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को शिखर पर तो पहुंचाया ही था लेकिन वह खुद छोटी-सी उम्र में शोषण का शिकार हो गई थीं और 13 साल की उम्र में उनका बलात्कार हुआ था। हालांकि इस सदमे से निकलते-निकलते उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना हाथ जमाने की कोशिश की और वह सफल भी रहीं। बता दें कि विक्रम संपथ ने सालों की रिसर्च के बाद किताब 'माई नेम इज गौहर जान' के जरिए गौहर की कहानी बयां करने की कोशिश की है। किताब में गौहर के उस संघर्ष की कहानी है जब महिलाओं के साथ 1900 के शुरुआती दशक में शोषण और धोखाधड़ी होती थी।


20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए:

गौहर जान दक्षिण एशिया की पहली गायिका थीं जिनके गाने ग्रामाफोन कंपनी ने रिकॉर्ड किए थे। साथ ही इन्होंने 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए और करीब 600 गीत भी रिकॉर्ड किए थे। 'द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया' ने 1902 से 1920 के बीच गौहर के हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के छह सौ Disk भी निकाले थे। बता दें कि उस समय में उनको रियासतों और संगीत सभाओं में बुलाना किसी प्रतिष्ठा से कम नहीं था।

Published on:
26 Jun 2018 05:31 pm
Also Read
View All
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस हमसे कोई कहानी कह रहा है

‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

हरमन बराड़ के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच परमिश वर्मा ने पत्नी संग किया तलाक का एलान, जानें कौन हैं एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी