Google India Joins Bollywood Trend: आज 13 मई को फिल्म 'कलंक' का गाना 'मैं तेरा डे' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर Google India भी बॉलीवुड ट्रेंड में शामिल हो गया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आए।
Google India Joins Bollywood Trend: 13 मई अब महज एक तारीख नहीं रह गई है, बल्कि बॉलीवुड और सोशल मीडिया लवर्स के लिए एक खास ट्रेंड भी बन चुका है। बता दें, हर साल इस दिन को लोग मजाकिया अंदाज में 'मैं तेरा डे' के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। इस बार इस ट्रेंड को और भी खास तब बना दिया, जब Google India भी इस दिलचस्प ऑनलाइन सेलिब्रेशन में शामिल हो गया।
आज 13 मई को गूगल इंडिया ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें केवल डेट दिखाई गई थी। इसके साथ ही लिखा, "आप ये ट्वीट सुन सकते हैं।" इस पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स तुरंत समझ गए कि ये इशारा फिल्म कलंक के फेमस गाने "मैं तेरा"(Main Tera) की ओर इशारा है। इतना ही नहीं, हिंदी में "13 मई" बोलने पर उसकी आवाज "मैं तेरा" जैसी लगती है। इसी दिलचस्प वर्डप्ले ने धीरे-धीरे इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड बना दिया। अब हर साल 13 मई आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स, वीडियो और रोमांटिक पोस्ट की सैलाब आ जाती है।
ये गाना फिल्म 'कलंक'(Kalank) के सबसे फेमस ट्रैक्स में से एक है। इसे अरिजीत सिंह और अंतरा मित्रा ने गाया था, जबकि इसका म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया था। दरअसल, फिल्म को भले ही मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हो, लेकिन इसके गाने आज भी लोगों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।
बता दें, गूगल इंडिया (Google India) के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए और कई लोगों ने अपने मोबाइल स्क्रीन के स्क्रीनशॉट शेयर किए, तो कुछ ने गाने पर रील्स और एडिट वीडियो बनाकर पोस्ट किए। फैंस ने मजाक में कहा कि गूगल इंडिया ने "बॉलीवुड वाइब" को पूरी तरह समझ लिया है।
बता दें, Instagram और X जैसे प्लेटफॉर्म पर पूरा दिन "मैं तेरा" गाने से जुड़े पोस्ट ट्रेंड करते रहे और कई क्रिएटर्स ने रोमांटिक कैप्शन और मजेदार मीम्स के जरिए इस ट्रेंड को और वायरल बना दिया। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि "मैं तेरा डे" किसी आधिकारिक त्योहार की तरह नहीं, बल्कि पूरी तरह फैंस द्वारा बनाया गया इंटरनेट ट्रेंड है।