मनोरंजन

‘शुगर डैडी’ वाले विवाद के बीच गोविंदा की रियलिटी शो में होगी पहली एंट्री? ‘राइज एंड फॉल 2’ में शामिल होने की चर्चा तेज

Govinda Reality Show: गोविंदा ‘राइज एंड फॉल 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शो के लिए एक्टर से बातचीत आखिरी दौर में है। सुनीता आहूजा विवाद भी चर्चा में है।
2 min read
Sep 01, 2026
Govinda reality show
गोविंदा की रियलिटी शो में होगी पहली एंट्री? (सोर्स: X-@diganta_guha)

Govinda Reality Show Debut: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा जल्द ही रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 के लिए अप्रोच किया गया है और शो के मेकर्स के साथ उनकी बातचीत आखिरी दौर में पहुंच गई है। अगर डील फाइनल होती है तो यह पहली बार होगा, जब गोविंदा किसी रियलिटी टीवी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे। हालांकि, गोविंदा या शो के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

‘राइज एंड फॉल 2’ में शामिल हो सकते हैं गोविंदा

‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा इस ऑफर को लेकर काफी उत्साहित हैं और फिलहाल डील को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। शो में उनकी एंट्री होती है तो फैंस को एक्टर का अलग अंदाज देखने को मिल सकता है।

गोविंदा इससे पहले रियलिटी टीवी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने ‘जीतो छप्पर फाड़ के’ को होस्ट किया था और कई रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, किसी रियलिटी शो में उन्होंने अब तक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा नहीं लिया है।

कई बड़े रियलिटी शोज में गेस्ट बन चुके हैं गोविंदा

गोविंदा ‘इंडियन आइडल’, ‘डांस इंडिया डांस’, ‘सुपर डांसर’ और सलमान खान के ‘बिग बॉस’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। इसके अलावा, वो ‘लॉक अप – सच या सजा’ में भी दिखाई दिए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, वो शो से बाहर हुईं सुनीता आहूजा को घर ले जाने के लिए पहुंचे थे।

सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं गोविंदा

गोविंदा की पर्सनल लाइफ भी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रही है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई गई थीं। सुनीता ने गोविंदा की आने वाली फिल्म से जुड़ी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी कथित नजदीकी को लेकर टिप्पणी की थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने गोविंदा को ‘कोमल रानी का शुगर डैडी’ तक कह दिया था। इसके बाद गोविंदा ने कथित तौर पर उन्हें अपनी बातों का ध्यान रखने की चेतावनी दी थी।

सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका भी दायर की थी। इसमें पर एडल्टरी, क्रूरता और रिश्ते में खटास जैसे आधारों का जिक्र था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह याचिका वापस ले ली थी। दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आई इन खबरों की वजह से भी गोविंदा की निजी जिंदगी चर्चा में रही है।

क्या है ‘राइज एंड फॉल’?

‘राइज एंड फॉल’ इसी नाम के ब्रिटिश रियलिटी शो का भारतीय अडैप्टेशन है। इसके पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था, जबकि अर्जुन बिजलानी विजेता बने थे। पहले सीजन में कीकू शारदा, पवन सिंह, अहाना कुमरा, बाली, आरुष भोला, मनीषा रानी, आदित्य नारायण, अरबाज पटेल और धनश्री वर्मा समेत कई चर्चित चेहरे नजर आए थे। फिलहाल सीजन 2 में गोविंदा की एंट्री को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

Updated on:
01 Sept 2026 03:03 pm
Published on:
01 Sept 2026 02:24 pm