
Who Is Divyanka Sirohi: हरियाणवी अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही की महज 30 साल की उम्र में जान चली गई। अभिनेत्री को हार्ट अटैक आने की खबर है जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर चुका है। आखिर कौन हैं दिव्यांका सिरोही, जिनके निधन से इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है, चलिए जानते हैं।
दिव्यांका सिरोही मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली थीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। पढ़ाई के लिए दिव्यांका काफी सीरियस थीं। दिव्यांका ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की पढ़ाई पूरी की और बाद में सिक्किम से एमबीए की डिग्री हासिल की।
शिक्षा पूरी करने के बावजूद उनका झुकाव बचपन से ही अभिनय और डांस की ओर था। यही जुनून उन्हें धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की ओर लेकर आया।
दिव्यांका सिरोही ने हरियाणा की कई मशहूर एल्बम्स में काम किया है। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी काफी गाने किए। दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। एक फेस्टिवल के मौके पर बनाया गया उनका डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सुनंदा शर्मा के लोकप्रिय गाने पर परफॉर्मेंस दी थी। इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया और देखते ही देखते उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ गई।
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती चली गई और उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने के मौके मिलने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और दर्शकों के बीच पहचान बना ली।
दिव्यांका उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई म्यूजिक वीडियो में काम किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। दिव्यांका सिरोही की मौत की खबर सुनते ही मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर आ गई।
कई कलाकारों और उनके सहयोगियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। कम उम्र में इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए एक बड़ा झटका है।