
प्रोड्यूसर SKN और राधिका आप्टे। (फोटो सोर्स: IMDb and @shopanatina/instagram)
Radhika Apte SKN Controversy: तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर श्रीनिवास कुमार नायडू, जिन्हें SKN के नाम से जाना जाता है, ने एक्ट्रेस राधिका आप्टे के तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों पर चल रही बहस में अपनी बात रखी है। प्रोड्यूसर ने तेलुगु सिनेमा का सपोर्ट करते हुए कहा कि उस इंडस्ट्री का सम्मान करना चाहिए, जो कलाकारों को काम के मौके और पहचान देती है।
SKN ने X (पहले ट्विटर) पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने राधिका या किसी अन्य कलाकार का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने लिखा, "रोल स्वीकार करना, दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करना, यहां पहचान और मौके पाना, और फिर सालों बाद उसी इंडस्ट्री, उसकी कहानियों और सांस्कृतिक परंपराओं की आलोचना करना - यह एक खराब ट्रेंड बनता जा रहा है।"
उन्होंने आगे कहा कि भले ही हर कलाकार को अपनी राय रखने का अधिकार है, लेकिन 'रचनात्मक आलोचना' और जिस इंडस्ट्री ने आपका स्वागत किया, उसी को जानबूझकर नीचा दिखाने के बीच एक बड़ा फर्क होता है।
SKN ने तेलुगु और दक्षिण भारतीय सिनेमा की सांस्कृतिक पहचान और कहानी कहने की परंपराओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आप उन मौकों का जश्न तो मना सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हीं मौकों के पीछे छिपी संस्कृति का अनादर नहीं कर सकते।"
अपनी बात खत्म करते हुए प्रोड्यूसर ने लिखा, 'किसी भी फिल्म इंडस्ट्री की रचनात्मक आलोचना करना गलत नहीं है, मगर सोच-समझ कर और खुद को दूसरों से बेहतर मानकर की गई आलोचना सही नहीं है। उस इंडस्ट्री का सम्मान करें जिसने आपको सम्मान दिया है।"
ता दें SKN का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं राधिका आप्टे ने 25 साल पहले तेलगू सिनेमा का अपने काम को लेकर पछतावे वाली बात कही है। नेटफ्लिक्स पर आयी सीरीज 'अक्का' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ रही राधिका आप्टे ने 'ज़ूम' को दिए एक इंटरव्यू में तेलुगु फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए एक असहज अनुभव के बारे में बात की।
हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बताए विवरण से सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगा कि वह बोयापति श्रीनू की 2014 की फिल्म 'लीजेंड' की बात कर रही हैं, जिसमें उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम किया था। अभिनेत्री ने फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर अपनी असहजता जताई और उन्होंने ये भी बताया, “मैंने एक तेलुगू फिल्म की थी, जिसमें मुझे अपने मामा से शादी करनी थी। उन्होंने कहा कि यह सबसे ज्यादा मुश्किल रोल था। मुझे इसके बारे में हर चीज से नफरत हो गई थी।”
हालांकि SKN ने राधिका का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस पोस्ट ने अभिनेत्री की टिप्पणियों को लेकर चल रहे विवाद के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। अभिनेत्री ने अभी तक इस बहस या निर्माता की पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Updated on:
4 Nov 2026, 7:09 PM IST
Published on:
4 Nov 2026, 7:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.