मनोरंजन

आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद भी मस्जिद जाती थीं हिमांशी खुराना? धर्म परिवर्तन वाले खुलासे के बाद लोगों ने दिखाए सबूत

Himanshi Khurana Religion Controversy: अभिनेत्री हिमांशी खुरान के हालिया खुलासे के बाद अब लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो उनके मस्जिद में जाकर तस्वीर पोस्ट करने का सबूत भी पेश कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2026, 3:59 PM IST
Himanshi Khurana Religion Controversy
हिमांशी खुराना (फोटो सोर्स- Instagram/iamhimanshikhurana)

Himanshi Khurana Religion Controversy: अभिनेत्री हिमांशी खुराना के एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज को लेकर किए गए दावे के बाद अब लोगों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कई लोगों का दावा है कि हिमांशी ने ये सबकुछ लाइमलाइट में आने के लिए किया है। हिमांशी की पुरानी तस्वीरों और स्टोरीज को लेकर अब लोग उन्हें फेम डिगर का टैग दे रहे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

हिमांशी के पुराने पोस्ट पर मची हलचल

हिमांशी खुराना के पुराने पोस्ट को लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि वो आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद भी मस्जिद जाती रही हैं और इसका सबूत भी उन्होंने हिमांशी की ही स्टोरी शेयर करते हुए दिखाया है।

यूजर ने दावा करते हुए लिखा- 'अगस्त 2024 में हिमांशी ने मदीना स्थित मस्जिद-ए-कुबा की एक स्टोरी पोस्ट की थी। ब्रेकअप के बाद आखिर उन्हें ऐसा करने के लिए कौन कह रहा था? क्या वह सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही थीं? दावा ये भी किया जा रहा है कि आसिम के दोबारा रिश्ते में लौटने से इनकार करने पर वो उनसे नाराज थीं और उन्हें कोस रही थीं।'

हिमांशी खुराना का पुराना पोस्ट

लोगों ने साधा हिमांशी पर निशाना

हिमांशी खुराने के खुलासे के बाद कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'हिमांशी खुराना जब दुबई गई थीं, तब उन्होंने हिजाब पहना था और उसकी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। आसिम रियाज ने उन्हें कभी किसी चीज के लिए मजबूर नहीं किया। उनकी पहचान और लोकप्रियता भी काफी हद तक आसिम की वजह से ही नजर आई। अब वह धार्मिक मुद्दे का इस्तेमाल सुर्खियों में आने के लिए कर रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इन दिनों मुस्लिमों को निशाना बनाकर बयान देने से भी लोगों को चर्चा और लोकप्रियता मिल रही है। वह और कुछ नहीं, सिर्फ एक जोकर हैं।'

आसिम रियाज के साथ रिश्ते में धर्म का आया था मुद्दा

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी से उन खबरों को लेकर सवाल किया गया था, जिनमें दावा किया गया था कि आसिम रियाज को डेट करने के दौरान वो धर्म बदलने के बारे में सोच रही थीं। इस पर हिमांशी ने ‘कन्वर्जन’ शब्द इस्तेमाल करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पार्टनर उन्हें अपने धर्म की अच्छी बातें समझाते थे और चाहते थे कि वो उन्हें समझकर एक्सेप्ट करें। हालांकि, हिमांशी ने कहा कि वो इसके लिए तैयार नहीं थीं।

हिमांशी ने बातचीत में आसिम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि उस दौरान किसी तरह का बुरा बर्ताव नहीं हुआ था।

Updated on:
17 Aug 2026, 3:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना