मनोरंजन

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस

Movies Releasing This Week: आने वाली 24 जुलाई 2026 को OTT पर और थिएटर में कई हिंदी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनकी पूरी लिस्ट हम लेकर आए हैं। जानें इस दिन क्या है खास।
3 min read
Jul 21, 2026
Movies Releasing This Week
इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में। (फोटो सोर्स: IMDb)

Hindi Movies Releasing This Week: सिनेमा घर हो या OTT और सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। मगर देखा जाए तो आमतौर पर दर्शकों का ध्यान बड़े सितारों और ज्यादा चर्चा में रहने वाले प्रोजेक्ट्स पर होता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसी रिलीज भी होती हैं जो बिना ज्यादा शोर-शराबे के आती हैं और अपने जबरदस्त कॉन्सेप्ट और कहानी से बाद में लोगों की पसंद बन जाती हैं। और आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों की बात करने जा रहे हैं जो 22 से 26 जुलाई के बीच ओटीटी और थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं और इनके कंटेंट में भी आपको जबरदस्त सरप्राइज मिलेंगे। आइए जानते हैं इन हिंदी फिल्मों के बारे में।

कोर्टरूम ड्रामा के साथ एक बड़े मुद्दे को उठती 'द इंडिया स्टोरी'

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की The India Story फिल्म खाने में मिलावट जैसे गंभीर मुद्दे को कोर्टरूम ड्रामा के जरिए उठाती है। ट्रेलर से साफ जाहिर है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक मुद्दे पर भी सवाल खड़े करती है। यही वजह है कि ये इस हफ्ते की सबसे अलग तरह के कंटेंट वाली रिलीज लिस्ट में शामिल हो सकती है। ये फिल्म 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

'मैक्स, मिन एंड मियावाजाकी' का अनोखा कॉन्सेप्ट

'मैक्स, मिन एंड मियावाजाकी' कहानी का कॉन्सेप्ट बहुत ही अनोखा है, जिसमें ब्रेकअप के बाद पालतू बिल्ली की कस्टडी के इर्द-गिर्द पूरी फिल्म की पटकथा घूमती है. इसकी कहानी सुनने में भले ही अलग लगे, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। मेधा शंकर और सिद्धार्थ मेनन स्टारर ये फिल्म रिश्तों, अकेलेपन और इमोशंस को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है। ये उन दर्शकों के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो कुछ नया देखना चाहते हैं।

'इंद्रजाल' और 'उत्तर दा पुत्तर' हो सकते हैं डार्क हॉर्स

इस हफ्ते इन दोनों फिल्मों की चर्चा कम है, लेकिन यही इन्हें दिलचस्प बनाता है। इंद्रजाल सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जबकि उत्तर दा पुत्तर रिश्तों और समाज की जटिलताओं पर आधारित ड्रामा है। अगर अच्छी कहानी और दमदार अभिनय आपकी पहली पसंद है, तो ये दोनों फिल्में आपको सरप्राइज कर सकती हैं।

24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट देखिए:

फिल्म का नामरिलीज डेटस्टार कास्टकॉन्सेप्ट / कहानी
द इंडिया स्टोरी24 जुलाई 2026काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, त्रिशा सारडा, मुरली शर्मा, मनीष वाधवारहस्यों से भरी कोर्टरूम/ड्रामा-थ्रिलर, जो खाद्य पदार्थों में मिलावट और सामाजिक मुद्दे पर आधारित है।
तेरा यार हूं मैं24 जुलाई 2026परेश रावल, अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा शर्मा, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकरदोस्ती, रिश्तों और इमोशन्स से जुड़ी फैमिली एंटरटेनर, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रण है।
दुल्हनिया ले आएगी24 जुलाई 2026महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा, खुशाली कुमार, ओंकार कपूररोमांटिक ड्रामा, जिसमें हीरो अपनी प्रेमिका के पिता का दिल जीतने के लिए 30 दिनों की चुनौती लेता है।
इंद्रजाल24 जुलाई 2026महेश निकम, शनाया त्रिपाठी, यशराज डिंबले, किरण मानेसुपरनैचुरल थ्रिलर, जिसमें प्राचीन रहस्य, मायाजाल और खतरनाक भ्रम की कहानी दिखाई गई है।
उत्तर दा पुत्तर24 जुलाई 2026अन्नू कपूर, बृजेंद्र काला, रुखसार रहमान, पवन मल्होत्रारिश्तों, समाज और मानवीय भावनाओं पर आधारित गंभीर ड्रामा।
मैक्स, मिन और मियावाजाकी24 जुलाई 2026मेधा शंकर, सिद्धार्थ मेनन, मंदिरा बेदी, आदिल हुसैनब्रेकअप के बाद एक पालतू जानवर की कस्टडी को लेकर बनी अनोखी और दिल छू लेने वाली ड्रामा फिल्म।

OTT पर भी मिलेगा मनोरंजन का डबल धमाका

'मुसाफिर कैफे' विक्रांत मैसी की ये सीरीज सिर्फ लव स्टोरी नहीं

ब्रोकन, मिर्जापुर, और '12th Fail' के बाद विक्रांत मैसी एक बार फिर अलग और नए अंदाज में लौट रहे हैं। आने वाली 24 जुलाई से उनकी रोमांटिक वेबसीरीज 'मुसाफिर कैफे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि ये सीरीज सिर्फ रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि रिश्तों, फैसलों और जिंदगी के बदलते मोड़ों की कहानी है। दिव्य प्रकाश दुबे के चर्चित उपन्यास पर आधारित ये सीरीज अलग-अलग टाइमलाइन के जरिए कहानी कहती है, जो इसे बाकी रोमांटिक ड्रामा से अलग बनाती है।

कॉमेडी के साथ बड़ा सोशल मैसेज देगी 'आदर्श बाल विद्यालय'

केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर देखकर पहली नजर में महसूस होगा कि ये एक हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली वेबसीरीज है, मगर इसकी कहानी में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था, शिक्षा और बदलाव का दिलचस्प कॉन्सेप्ट छिपा है। के.के. मेनन के अलावा नवीन कस्तूरिया और अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी इस सीरीज को और मजबूत बनाती है। अगर आपको अच्छा और मीनिंगफुल कंटेंट देखना पसंद है, तो ये आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। बता दें कि इस सीरीज के एपिसोड आने वाली 24 जुलाई को प्राइम वीडियोज पर स्ट्रीम होंगे।

हर वीकेंड कुछ फिल्में और वेब सीरीज सुर्खियां बटोर लेती हैं, लेकिन कई बार कम चर्चा वाले प्रोजेक्ट्स ही सबसे ज्यादा असर डालते हैं। इस हफ्ते भी सिर्फ बड़े स्टार्स पर नहीं, बल्कि कंटेंट पर नजर रखें। हो सकता है आपकी अगली पसंदीदा फिल्म या वेब सीरीज इन्हीं "अंडररेटेड" रिलीज में से एक निकले।