मनोरंजन

हुमा कुरैशी ने 39 की उम्र में लिया सात फेरे लेने का फैसला, ग्रैंड वेडिंग की पूरी प्लानिंग हुई लॉक!

Huma Qureshi and Rachit Singh: हुमा कुरैशी ने 39 वर्ष की उम्र में सात फेरे लेने का फैसला कर अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत करने वाली है। उनकी ग्रैंड वेडिंग की पूरी प्लानिंग बेहद खास और भव्य तरीके से की जाने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 12:57 PM IST
हुमा कुरैशी ने 39 की उम्र में लिया सात फेरे लेने का फैसला, ग्रैंड वेडिंग की पूरी प्लानिंग हुई लॉक
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स: x)

Huma Qureshi and Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में है। हालांकि, बीते दिनों उनकी सगाई की खबरें आई थीं, जिसमें हुमा ने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब एक बार फिर हुमा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

शादी के बंधन में बंधने वाली है हुमा कुरैसी

बॉलीवुड में जल्द ही एक और शादी की खुशखबरी आने वाली है। फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। HT की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी कर सकते हैं मगर तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।

ऐसी खबर है कि हुमा और रचित की शादी बेहद करीबी और इंटीमेट सेरेमनी के रूप में होगी। इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा जिसका वेन्यू मुंबई हो सकता है। शादी ज्यादा लैविश नहीं होगी लेकिन यादगार जरूर होने वाली है। बता दें, फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों की गुपचुप सगाई की खबरें सामने आई थीं। सूत्रों के अनुसार रचित ने हुमा को एक इंटीमेट प्रपोजल दिया था और अमेरिका में सगाई की रस्म भी अदा की गई थी।

रचित सिंह जाने-माने एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं

रचित सिंह मुंबई बेस्ड जाने-माने एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं। उन्होंने रणवीर सिंह, विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वर्क फ्रंट की बात कि जाए तो हुमा की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल' में वो यश के साथ नजर आएंगी और पिछली रिलीज 'सिंगल सलमा' अक्टूबर 2025 में आई थी। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से हुमा को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
4 May 2026, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब