मनोरंजन

‘मीटू’ पर बोला जा रहा बढ़ा-चढ़ाकर : उषा उत्थुप

'औवा औवा' गायिका एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में भाग लेने जयपुर पहुंचीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2018, 6:12 AM IST
usha uthup
usha uthup

ऐसे समय में, जब भारत में 'मीटू' अभियान रफ्तार पकड़ रहा है, मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने इस पूरे प्रकरण पर दुख जताया। 'औवा औवा' गायिका एमटीवी इंडिया म्यूजिक समिट में भाग लेने जयपुर पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "मैं बढ़ा-चढ़ाकर बोली जा रही सभी चीजों को लेकर दुखी हूं और निराश भी हूं कि यह कैसे हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग किसी बात को बड़ा बनाने के लिए ऐसा कुछ करेंगे।"

उन्होंने कहा, "इससे कई लोग जुड़े हैं। मुझे खेद है, ऐसा नहीं होना चाहिए था।' उषा उत्थुप ने एक नाइटक्लब में गाने से करियर की शुरुआत की थी। करियर की शुरुआत में क्या आपको 'मीटू' का सामना करना पड़ा? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नो नो..सौभाग्य से मुझे ऐसी हालत का सामना नहीं करना पड़ा।"


संगीत का बदलना बेहतरी की ओर इशारा
उषा उथुप ने समय के साथ संगीत में आए बदलावों के बारे में बातचीत करते हुए कहा, मेरे दौर से लेकर आज तक जिस तरह से यूजिक बदला है, वह बेहतरी की ओर इशारा करता है। हालांकि टेक्नोलॉजी का प्रभाव इन दिनों काफी बढ़ गया है। आज 'र बा हो'गाने को 40 साल हो गए हैं। इस गाने को जब मैने चुना था तब मुझे लोगों ने कहा था कि क्या फालतू गाना ले लिया है। इसी तरह 'हरि ओम हरि' गाने के लिए भी लोगों ने कुछ इसी तरह का रिएक्शन दिया। लेकिन आज यह गाना क्लासिक बन गया है।

Published on: