मनोरंजन

समुंदर किनारे एक्स ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप एन्जॉय कर रहीं जाहन्वी कपूर! क्या हो गया पैचअप?

Janhvi Kapoor Maldives Vacation : जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव वेकेशन पर हैं, जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस बीच चर्चा है कि जाह्नवी इन छुट्टियों को एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग एन्ज़ॉय कर रही हैं।

2 min read
Dec 11, 2022
Janhvi Kapoor Maldives Vacation

Janhvi Kapoor Maldives : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मुबंई से दूर मालदीप (Maldives) में एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें उनके हॉलीडे की शानदार झलक देखी जा सकती है। अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में जाहन्वी कपूर का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि वे मालदीप में अकेले नहीं बल्कि एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग इन्ज़ॉय कर रही हैं। जब से ऐसी खबरें आई हैं तभी से लोग कयास लग रहे हैं कि शायद जाहन्वी और शिखर का पैचअप हो गया है।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर ने मालदीप (Janhvi Kapoor Maldives) से समुंदर किनारे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की प्लंगइंग नेकलाइट में नज़र आ रही हैं। उसी दौरान जान्हवी के पूर्व बॉयफ़्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) ने भी चांदनी समुद्र के किनारे की तस्वीर शेयर की है। जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तभी से कयासों का दौर चालू हो गया। इंटरनेट यूज़र्स को लग रहा है कि संभव है कि दोनों एक साथ में हैं और उनका पैचअप हो गया है।

इस बीच इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद जान्हवी और शिखर एक साथ वापस आ गए हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि जाह्नवी शिखर पहाड़िया के साथ ही इस वेकेशन पर हैं और इसी वजह से वो अपने अलावा किसी और की तस्वीर शेयर नहीं कर रही हैं। तो क्या शिखर के साथ जाह्नवी का पैचअप हो गया है। अब ये सवाल सोशल मीडिया यूजर उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे (Sushil kumar Shinde) के पोते हैं। उन्हें लेकर खबर थी कि वे पिछले दिनों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor-Shikar Pahariya) को डेट कर रहे थे। कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों का आखिरकार ब्रेकअप हो गया था। जाहन्वी कपूर इस रिलेशनशिप को लेकर करन जौहर के चैट शो कॉफी विद करन 7 में भी खुलासा कर चुकी हैं। जाहन्वी कपूर और शिखर को मुंबई में भी एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।

Published on:
11 Dec 2022 10:08 am
Also Read
View All