मनोरंजन

DNA टेस्ट में शादीशुदा एक्टर ही निकला बच्चे का बाप, फैशन डिजाइनर के साथ अभिनेता रंगराज ने बनाए संबंध

Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy: साउथ एक्टर माथामपट्टी रंगराज इन दिनों बड़े विवाद में फंसे हुए हैं। अब अभिनेता के डीएनए टेस्ट के बाद उनके लिए मुसीबत बढ़ गई है।
3 min read
Apr 18, 2026
Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy
Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy (सोर्स- एक्स)

Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्तों को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला कानूनी और निजी विवाद दोनों वजहों से चर्चा का केंद्र बन गया है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जॉय क्रिजिल्डा और एक्टर-शेफ माथामपट्टी रंगराज के बीच चल रहा विवाद अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। कोर्ट के निर्देश पर हुए डीएनए टेस्ट में ये पुष्टि हुई है कि स्टाइलिस्ट के बच्चे के पिता रंगराज ही हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

स्टाइलिस्ट ने एक्टर को लेकर किया था दावा (Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy)

इस मामले ने उस समय तूल पकड़ा था जब जॉय क्रिजिल्डा ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि रंगराज ने उनसे शादी की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान अभिनेता ने उनसे दूरी बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस और महिला आयोग तक शिकायत दर्ज कराई, जिससे मामला कानूनी प्रक्रिया में पहुंच गया।

एक्टर पर लगाए शादी करके धोखा देने के आरोप

जॉय क्रिजिल्डा ने पहले ही दावा किया था कि उनके पास शादी से जुड़े पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने लगातार सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी बात रखी और कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उनके इन दावों के बाद कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए जांच की अनुमति दी, जिससे अब पूरे विवाद की दिशा बदल गई है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चला सच (Mathampatti Rangaraj DNA Test Controversy)

डीएनए टेस्ट राजीव गांधी अस्पताल में कराया गया, जहां से आई रिपोर्ट ने स्टाइलिस्ट के दावे की पुष्टि कर दी। रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे के पिता वही हैं, जिन पर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कोर्ट में ये जानकारी भी दी गई कि दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई सच्चाई

इस पूरे मामले के बीच एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब जॉय क्रिजिल्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि रंगराज ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनकी दो शादियां हैं। इस बयान ने विवाद को और अधिक चर्चा में ला दिया। हालांकि इस मामले में अभी अंतिम फैसला आना बाकी है और अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है।

बताया जाता है कि इस विवाद के कारण रंगराज के परिवार के बिजनेस पर भी असर पड़ा था। इसी वजह से उनके परिवार की कंपनी की ओर से स्टाइलिस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई थी, लेकिन अदालत ने उस केस को खारिज कर दिया। इससे जॉय क्रिजिल्डा के पक्ष को मजबूती मिली है।

Updated on:
18 Apr 2026 02:14 pm
Published on:
18 Apr 2026 02:14 pm
Also Read
View All
‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, राजा चौधरी ने किया बेटी पलक तिवारी को लेकर खुलासा, श्वेता तिवारी पर भी लगाए आरोप

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले युवा स्टार क्यों हैं Tom Holland? नई Spider-Man Brand New Day फिल्म ने फिर साबित की स्टार पावर

Lock Upp 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लीक? राम कपूर-शिवांगी जोशी समेत इन नामों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

‘पापा ने कहा था पिक्चर चलेगी’, धर्मेंद्र की बात होते ही भर आईं सनी देओल की आंखें, राजकुमार संतोषी ने सुनाया किस्सा