मनोरंजन

Javed Akhtar की ओर से दर्ज मानहानि केस में Kangana Ranaut को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 22 जनवरी को होना होगा हाजिर

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को भेजा समन जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) एक्ट्रेस के खिलाफ दायर किया था मानहानि केस मानहानि की शिकायत के मामले में जांच रिपोर्ट सौंपने की तारीख बढ़ाकर की 1 फरवरी घर बुलाकर धमकाने और ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) से माफी मांगने को लेकर जावेद अख्तर पर लगाया था आरोप
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2021, 7:50 AM IST
Kangana Ranaut Gets Summons In Defamation Case Of Javed Akhtar
Kangana Ranaut Gets Summons In Defamation Case Of Javed Akhtar

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की मुसीबतें खत्म होने का नाम ही ले रही हैं। एक के बाद एक कई मामले अभिनेत्री पर दर्ज होते जा रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) द्वारा दायर की मानहानि की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कंगना को समन भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को 22 जनवरी को हाजिर होने की बात कही है।

मामला क्या है?

दरअसल, यह मामला बीते साल का है। जावेद अख्तर ने कंगना की तरफ से गलत बातें कहने का आरोप लगाया है। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना रनौत द्वारा दिए एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी बातें कही हैं। जिनसे उनकी छवि को ठेस पहुंची हैं। यही नहीं सबूत के तौर पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में जावेद ने रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी। जावेद अख्तर के वकील ने कोर्ट में कहा था कि 55 सालों से वह इंडस्ट्री में अपनी इमेज बनाए हुए हैं। वहीं कंगना है कि अपनी इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया पर अपने बयानों से उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने जो भी बातें कही हैं। वह पूरी तरह से निराधार हैं।

कंगना रनौत ट्वीट

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था "जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?"

इस पूरे मामले पर जब सुनवाई हुई थी। तब कोर्ट ने मुंबई पुलिस आदेश देते हुए मामले की गहराई से जांच करने के आदेश दिए थे। जिसकी एक रिपोर्ट बनाकर 16 जनवरी तक कोर्ट में पेश करने को कहा था। वहीं 16 जनवरी को रिपोर्ट नहीं सौंपी गई। पुलिस ने कोर्ट में थोड़ा और समय देने की मांग की। जिसकी बाद कोर्ट ने रिपोर्ट देने के समय को बढ़ाकर एक फरवरी कर दिया।

Published on:
Also Read
View All
राधिका आप्टे के ‘फिल्म में मामा से शादी’ वाले बयान पर प्रोड्यूसर SKN ने कसा तंज?, बोले- ‘पहले पहचान बनाई, अब सालों बाद पछतावा’

‘मुझे लगा रावण हीरो है’, विदेशी पॉडकास्ट होस्ट की बात पर साई पल्लवी ने दिया ऐसा जवाब

अनुभव सिन्हा के बनारस बीट के गाने ‘कहां जाएंगे?’ का टीजर रिलीज, उर्दू शायरी और पेपर-आर्ट एनिमेशन से सजी है पहली झलक

‘अपनी मानसिक शांति से समझौता नहीं कर सकती’, निहारिका तिवारी ने बताया क्यों टूटा सोराब बेदी से रिश्ता

आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को 5 करोड़ की धमकी! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश, IT इंजीनियर गिरफ्तार