मनोरंजन

राहुल गांधी के अमित शाह पर बयान से भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘ये सबसे भयानक बात है, विपक्ष के नेता को कहा डंबल’

Kangana Ranaut reaction: राहुल गांधी के अमित शाह पर दिए बयान को लेकर कंगना रनौत भड़क गईं। उन्होंने राहुल को 'डंबल' कहा और उनके 'गोली चलाने' वाले बयान को 'सबसे भयानक बात' बताया।
2 min read
Aug 12, 2026
Kangana Ranaut Instagram post
राहुल गांधी के बयान को लेकर भड़क गईं कंगना रनौत (सोर्स: x-@vizhpuneet/instagram-KanganaRanaut)

Kangana Ranaut Instagram: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने राहुल के बयान को लेकर कई इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं और उन्हें ‘डंबल’ तक कह दिया। उन्होंने राहुल के उस बयान पर भी सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अमित शाह की बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन साथ ही उनसे सवालों के जवाब भी मांगे।

Kangana Ranaut Instagram post

'सवाल पूछ रहे हो तो जवाब सुनने में दिलचस्पी क्यों नहीं?'

कंगना ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर वो गृह मंत्री से सवाल पूछ रहे हैं तो उन्हें उनके जवाब भी सुनने चाहिए। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए उन्हें 'डंबल' कहा।

कंगना ने ये भी कहा कि ऐसे सवाल संसद के भीतर चर्चा के दौरान पूछे जाने चाहिए और गृह मंत्री को अपनी बात रखने का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल की टिप्पणी पर हैरानी जताते हुए इसे संसद में हो रही 'कॉमेडी' बताया।

'शाह ने बच्चों को गोली चलाने का आदेश दिया?'

राहुल गांधी के उस बयान पर भी कंगना ने निशाना साधा जिसमें उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे।

जिसमें राहुल ने सवाल किया था कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया और क्या अमित शाह ने पुलिस को ऐसा आदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर शाह ने आदेश दिया था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह दोषी हैं, जबकि आदेश नहीं देने की स्थिति में भी उन्हें इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वह नाकाबिल हैं। कंगना ने राहुल के इसी तर्क को अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में 'सबसे भयानक बात' बताया। उन्होंने राहुल के बयान पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर संसद में यह सब क्या चल रहा है।

'गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है'

राहुल गांधी ने अपनी बातचीत के आखिर में अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृह मंत्री में 'हिम्मत नहीं है' और वह सदन में नहीं आ सकते। बता दें, राहुल की इन टिप्पणियों के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर लगातार कई स्टोरीज शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल के सवाल पूछने के तरीके और अमित शाह को लेकर दिए गए उनके बयान पर सवाल उठाए।

हालांकि, कंगना की प्रतिक्रिया राहुल गांधी के बयानों पर उनकी राजनीतिक आलोचना के तौर पर सामने आई है। राहुल गांधी और अमित शाह की ओर से कंगना की इन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Updated on:
12 Aug 2026 06:41 pm
Published on:
12 Aug 2026 06:41 pm