मनोरंजन

KBC 17 में 7 करोड़ इनाम जीतना है तो ऐसे करें तैयारी, अमिताभ बच्चन इन 11 जगहों से चुनते हैं सवाल

Kaun Banega Crorepati के अब तक 16 सीजन हो चुके हैं। 17वें सीजन को भी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं।

3 min read
Jun 13, 2025
Kaun Banega Crorepati का 17वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। IANS

Kaun Banega Crorepati का 17वां सीजन चल रहा है। उसके ग्राउंड ऑडिशन की अंतिम तारीख 14 जून 2025 थी। इसके बाद खेल के फाइनलिस्ट सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ KBC 17 खेल रह हैं, जिसका प्रसारण SonyLiv पर हो रहा है। KBC 17 की Hot Seat पर पहुंचने के लिए खेल के पूर्व विजेताओं ने कुछ खास Tips दिए हैं, जिनके जरिए KBC 17 के 7 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा इनाम जीता जा सकता है।

12वें सीजन की विजेता थीं रुचिका त्रिपाठी

Kaun Banega Crorepati के 12वें सीजन की विजेता रुचिका त्रिपाठी बताती हैं कि KBC में कुल 15 सवाल पूछे जाते हैं। ऑडिशन राउंड में आसान सवाल रहते हैं लेकिन KBC Hotseat तक पहुंचते-पहुंचते कौन बनेगा करोड़पति में सवालों का दायरा बहुता व्यापक हो जाता है। कई तरह के विषयों मसलन, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, साहित्य, कला, संगीत, खेल, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाते हैं।

किन विषयों से जुड़े सवाल आते हैं

रुचिका बताती हैं कि Kaun Banega Crorepati में कुछ सेट ऑफ क्वेशन हैं, जो आपको हर सीजन में मिल जाएंगे। इन्हीें 11 जगहों से बिग बी हॉट सीट वाले कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं। :
1- नोबेल विजेता पर सवाल
2- खेल पुरस्कार या इवेंट
3- भारतीय इतिहास
4- भारतीय कला और संस्कृति से जुड़े तथ्य
5- भारतीय सेना का इतिहास
6- सेना और पैरा मिलेट्री के Symbols
7- हिंदी के मुहावरे
8- सौर ऊर्जा और अंतरिक्ष कार्यक्रम
9- जानवर की प्रजाति की पहचान होना
10- प्रसिद्ध लेखक और कवि
11- धर्म और आध्यात्म

कैसे करें तैयारी

1- नोबेल पुरस्कार की वेबसाइट से जानकारी लें
2- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों का शेड्यूल क्या है, इसके बारे में जानना
3- NCERT की किताब से भारतीय इतिहास की जानकारी लें
4- बॉलीपुड के हालिया अवार्ड जीतने वाली मूवी और कलाकारों के नाम
5- भारतीय कला व संस्कृति से जुड़े फैक्ट
6- भारतीय सेना की बड़ी लड़ाई, शहीदों के नाम और पुरस्कार जीतने वाले
7- धर्म और आध्यात्म के बारे में रामायण्, महाभारत, बौद्ध धर्म और जैन धर्म में क्या कहा गया है।
8- हिंदी से प्रेरित लेखकों/कवियों के नाम
9- High School सतर के विज्ञान से जुड़े फैक्ट

सवालों को कैसे तैयार करें

रुचिका बताती हैं कि Kaun Banega Crorepati के पुराने सीजन को देखना चाहिए। उनमें पूछे गए सवालों के आधार पर भी तैयारी की जा सकती है। Kaun Banega Crorepati Registration Information को ध्यान से फॉलो करना चाहिए।

KBC 9 में मिनाक्षी रही थींं विजेता

Kaun Banega Crorepati के 9वें सीजन की पूर्व विजेता रहीं मिनाक्षी जैन ने भी खेल की तैयारी का अपना अनुभव साझा किया। मिनाक्षी बताती हैं कि जब KBC 9 का सीजन चल रहा था तो उस दौरान उनके छोटे बेटे के स्कूल में एक बुक फेयर लगा था। उन्होंने Kaun Banega Crorepati show की तैयारी के लिए वहीं से किताबें खरीदीं। उसके बाद मैंने पढ़ाई का पूरा रूटीन बनाया और उसे फॉलो किया। जानते हैं मिनाक्षी की तैयारी का तरीका :

  1. डेली पढ़ाई के साथ रुचि बनाए रखना

मिनाक्षी रोजाना कम से कम 1 से 2 घंटे जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स और स्पीड क्विज की प्रैक्टिस करती थीं। लगातार पढ़ाई से रुचि बनी रही और नॉलेज बढ़ी।

  1. मॉक टेस्ट और ऑनलाइन क्विज प्लेटफॉर्म

उन्होंने रोजाना Fastest Finger First (FFF) पर अभ्यास किया। इससे बिना घबराए जल्दी अंसर देने की उनकी क्षमता बढ़ी।

  1. लाइफलाइन अभ्यास और टेस्ट स्ट्रैटेजी

मिनाक्षी ने 50–50, ऑडियंस पोल, Ask The Expert lifelines पर फोकस किया। Tricky Questions से कैसे निपटना है, इसकी प्रैक्टिस की।

  1. वीडियो इंटरव्यू

कैमरे के सामने बोलने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सही उत्तर देने पर खास मेहनत की। दोस्तों के साथ मॉक इंटरव्यू किए।

  1. रेगुलर रिवीजन

मिनाक्षी अपने YouTube चैनल पर बताती हैं कि अलग-अलग विषयों के रोज छोटे-छोटे नोट्स व फाइल बनाते जैसे sports, history, awards, science facts। हर हफ्तेउनका रिवीजन करती थीं।

ये रूटीन फॉलो करें

तैयारी का हिस्साक्या करें
1जनरल नॉलेजGK की किताबें, Patrika Yearbook
2करंट अफेयर्सPatrika News App, राजस्थान पत्रिका ईपेपर
3लाइफलाइन रणनीतिसभी 4 lifelines को समझें व टाइम प्रबंधन क्षमता
4ऑडिटिंग व इंटरव्यूकैमरा अभ्यास करें, रिकॉर्डिंग करके flaws सुधारें
5नोट्स व रिवीजनफाइल बनाएं, पढ़ें और स्वमूल्यांकन करें
Updated on:
29 Sept 2025 10:41 am
Published on:
13 Jun 2025 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर