2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan ने ‘KBC’ को लेकर किया खुलासा, बोले- कौन बनेगा करोड़पति…

KBC Updates: बिग बी ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द 'कौन बनेगा करोड़पति' का अगला सीजन शुरू होगा। नए सीजन की तैयारी जोरों पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 30 Mar 2025, 6:25 PM IST

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

KBC Next Season: हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का 16वां सीजन खत्म हुआ था, जिसके बाद अफवाहें फैलने लगीं कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन अब इस शो को होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन अब बिग बी ने खुद इन कयासों पर विराम लगाते हुए यह साफ कर दिया है कि वह ‘केबीसी’ के 17वें सीजन की तैयारी में जुट गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए यह जानकारी दी और कहा कि "काम ही व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करता है, और शो के अगले सीजन की तैयारियां पूरी गंभीरता से शुरू हो चुकी हैं। पहला कदम रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोमो शूट करना है।"

इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो एक बार फिर बिग बी को हॉटसीट पर देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर तीन तस्वीरें भी साझा कीं। एक तस्वीर में वह सोफे पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म और सीरीज देखने में पूरी तरह डूब जाते हैं बिग बी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन जब कोई फिल्म या वेब सीरीज देखते हैं, तो उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। हाल ही में उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर तीन तस्वीरें शेयर की, जिनमें से एक में वह सोफे पर लेटे नजर आ रहे हैं।


इस पोस्ट के जरिए उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म या सीरीज देखते समय वह इतने गहराई से उसमें शामिल हो जाते हैं कि कुछ समय बाद खुद को उसी किरदार की तरह महसूस करने लगते हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी यह सवाल किया कि "क्या ऐसा सभी के साथ होता है, या सिर्फ मेरे साथ?"


यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की कैसी बढ़ी थी नजदीकियां, अंकिता लोखंडे हो गई थी दूर

बिग बी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलाया हाथ

पिछले दिनों (24 मार्च) ‘बिग बी’ ने लोगों की जान बचाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ हाथ मिलाया था।
इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और पूरे देश में जिम्मेदार ड्राइविंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है। यह सहयोग मंत्रालय के चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा है, जिसमें बिग बी लोगों से सड़कों पर अधिक जागरूक और जिम्मेदार होने का आग्रह कर रहे हैं।

यह अभियान यातायात नियमों के पालन के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।