मनोरंजन

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों वाले शशि थरूर के दावे को I&B मंत्रालय ने नकारा, जानें पूरा मामला

Shashi Tharoor Kerala Film Festival: केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों को लेकर हाल ही में शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक दावा किया था। अब उनके दावे पर सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 1:50 PM IST
Shashi Tharoor Kerala Film Festival
शशि थरूर-अश्विनी वैष्णव (फोटो सोर्स- ANI)

Shashi Tharoor Kerala Film Festival: केरल में 18वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (IDSFFK) में 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए केंद्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पर सवाल उठाए और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। हालांकि, मंत्रालय ने थरूर के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि किसी भी फिल्म को स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार नहीं किया गया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने किया पोस्ट

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया कि 18वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल में किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति रद्द या खारिज नहीं की गई है। मंत्रालय के मुताबिक, छह फिल्मों से अधिक विस्तृत सिनॉप्सिस मांगा गया है। इसके अलावा फिल्मों के विषय को देखते हुए कुछ फिल्मों को संबंधित सेक्टरल अथॉरिटीज के पास समीक्षा के लिए भेजा गया है।

दरअसल, शशि थरूर ने सोमवार को इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा था कि उन्हें 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग की अनुमति रोके जाने की खबर से झटका लगा है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि से जुड़ा मुद्दा बताया। थरूर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों के फैसले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी।

केंद्र और केरल सरकार के बयानों में अंतर

वहीं, उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक 31 फिल्मों को लेकर स्थिति को लेकर केंद्र और केरल सरकार के बयानों में अंतर है। केरल के संस्कृति मंत्री पीसी विष्णुनाध ने कहा था कि इन फिल्मों को अब तक स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं मिली है और राज्य सरकार केंद्र से मामले पर पुनर्विचार की मांग कर रही है। दूसरी ओर, केंद्र के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि फिल्मों को अनुमति देने से इनकार नहीं किया गया है और कुछ फिल्मों की अतिरिक्त समीक्षा चल रही है।

IDSFFK का 18वां संस्करण 25 से 30 सितंबर तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित होना है। केरल स्टेट चलचित्र अकादमी की ओर से इस फेस्टिवल के लिए कुल 347 फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए सेंसर छूट की प्रक्रिया के तहत सूची भेजी गई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, बाद में कुछ फिल्मों के लिए विस्तृत सिनॉप्सिस और स्क्रीनर भी उपलब्ध कराए गए।

Updated on:
21 Sep 2026, 1:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना