21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 मिनट 59 सेकंड तक गौहर खान करती रहीं काजी तौकीर की तारीफ, तबीयत खराब ड्रामे पर वीडियो किया शेयर

Gauahar Khan Video: गौहर खान ने एक वीडियो जारी कर काजी तौकीर और सलमान खान से जुड़े विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौहर ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की है और माही विज के सपोर्ट पर भी बात की है।
2 min read
Google source verification
Gauahar Khan Praised Qazi Touqeer after salman khan angry chest pain drama

गौहर खान ने की काजी तौकीर की तारीफ (Photo Source- Instagram/gauaharkhan)

Gauahar Khan Praised Qazi Touqeer: रियलिटी टीवी जगत में इन दिनों बिग बॉस 20 छाया हुआ है। हाल ही में सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर के तबीयत खराब ड्रामे को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि काजी की कोई तबीयत नहीं बिगड़ी थी। जिसके बाद सभी घरवालों का गुस्सा काजी पर फूट पड़ा था। सोशल मीडिया पर भी कई लोग उनके सपोर्ट में आए तो कई ने उनकी आलोचना की थी। अब उसी पर अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) ने ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए गायक काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के शांत और संयमित व्यवहार की जमकर तारीफ की है।

गौहर खान ने काजी तौकीर के लिए वीडियो में क्या कहा?

गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजी तौकीर के लिए वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसकी शुरूआत बेहद तीखे अंदाज में करते हुए कहा, "आज की ताजा खबर! जब कोई इंसान बहुत ज्यादा पॉपुलर हो रहा होता है, तो उससे जलने वाले और इनसिक्योर लोग बस एक मौके की तलाश में रहते हैं। अगर उस इंसान से कोई छोटी सी भी गलती हो जाए, तो ये ट्रोलर्स झुंड बनाकर उस पर ऐसे चढ़ जाते हैं मानो उसने दुनिया का सबसे बड़ा अपराध कर दिया हो।"

गौहर ने आगे कहा कि सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े वाकये पर लोगों ने बेवजह रायता फैलाया और एक छोटा सा पॉइंट मिलते ही लोग काजी तौकीर के पीछे हाथ धोकर पड़ गए।

'काजी तौकीर को घरवालों ने कहे अपशब्द'- गौहर खान

काजी तौकीर के संयम और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए गौहर खान ने कहा, "वाह काजी तौकीर! जिस खूबसूरती और ग्रेस से तुमने इस पूरी स्थिति को संभाला, वह काबिले तारीफ है। किसी ने तुम्हारे ऊपर थूका, किसी ने अपशब्द कहे, कौन है बे तू तक कहा… यह सब साफ तौर पर उनकी जलन और फ्रस्ट्रेशन को दिखाता है। लेकिन मेरे दोस्त, तुमने अपनी भाषा और अपने दिमाग का संतुलन नहीं खोया।"

गौहर ने कहा कि जब इंसान अंदर से सच्चा होता है, तो उसके आत्मविश्वास में वह साफ झलकता है। काजी को पता था कि उसने कोई इतनी बड़ी गलती नहीं की है कि उस पर इस तरह का हमला किया जाए।

गौहर खान ने माही विज की तारीफ की

गौहर खान ने इस पूरे विवाद में अभिनेत्री माही विज के स्टैंड की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "पूरी भीड़ में सिर्फ माही विज ही अकेली इंसान थीं, जिन्होंने यह समझा कि ये ट्रोलर्स का काम है जो एक मौका मिलते ही किसी की भी चमड़ी उधेड़ने आ जाते हैं। भले ही मैं माही के गाली देने की आदत से सहमत नहीं हूं, लेकिन उसके पास दिमाग और समझदारी है। उसने सही वक्त पर सही स्टैंड लिया। काजी और माही, तुम दोनों कमाल कर रहे हो!" वहीं, सोशल मीडिया पर गौहर खान का यह वीडियो सामने आते ही फैंस उनके बेबाक अंदाज और निष्पक्ष राय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।