मनोरंजन

‘महिलाओं को एक दायरे में क्यों बांधें?’Toxic’ में अपने सबसे मुश्किल रोल पर कियारा आडवाणी का बड़ा बयान

Toxic Movie: कियारा आडवाणी ने बताया कि उन्होंने यश स्टारर 'टॉक्सिक' क्यों साइन की। एक्ट्रेस ने इसे अपने करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया और कहा कि महिलाओं को एक दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए।
2 min read
Jul 30, 2026
Kiara Advani Toxic Role
कियारा आडवाणी ने अपने किरदार पर किया खुलासा (Instagram-Femina/KiaraAdvani)

Kiara Advani Toxic Role: यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में फिल्म के बोल्ड सीन्स चर्चा में रहे, तो वहीं अब कियारा आडवाणी ने खुलासा किया है कि उन्होंने ये फिल्म क्यों साइन की। एक्ट्रेस का कहना है कि वो अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां चैलेंज और दमदार किरदार निभाने का कॉन्फिडेंस है।

'Toxic' का किरदार क्यों चुना कियारा आडवाणी ने

फेमिना को दिए इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा अपने किरदार ने प्रभावित किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी एक्ट्रेस के लिए ऐसा रोल मिलना बड़ी बात होती है, जो उसे एक्टिंग के नए आयाम तलाशने का मौका दे।

बता दें, कियारा के मुताबिक, अब वो अपने करियर में उस दौर में हैं, जहां इस तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए खुद को पूरी तरह तैयार महसूस करती हैं। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यश के साथ उनके 'नादिया' लुक और बोल्ड सीन्स पहले ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

'महिलाओं को एक दायरे में नहीं बांधना चाहिए'

कियारा ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला किरदारों को लेकर भी अपनी सोच शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक तय दायरे में सीमित करना सही नहीं है। उनके मुताबिक, पर्दे पर भी महिलाओं के किरदार मजबूत, वास्तविक और जटिल होने चाहिए, क्योंकि उनकी पहचान सिर्फ एक छवि तक सीमित नहीं है।

दरअसल, पिछले साल अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कियारा ने इस किरदार को अपने करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया था। उन्होंने कहा था कि इस भूमिका ने उनसे शारीरिक, मानसिक और इमोशनल तीनों लेवल पर काफी मेहनत करवाई। महीनों की तैयारी के बाद उन्होंने इस किरदार को निभाया और दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार जताया।

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को अंग्रेजी और कन्नड़ में एक साथ शूट किया गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म 26 अगस्त को लंबे फेस्टिव वीकेंड के दौरान थिएटरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और टोविनो थॉमस भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Updated on:
30 Jul 2026 07:28 pm
Published on:
30 Jul 2026 07:28 pm