मनोरंजन

कृति सेनन के डीप-नेक ब्लाउज पर मचा बवाल, अब पूनम पांडे ने किया सपोर्ट, बोलीं- ‘सबके अपने-अपने परसेप्शन हैं’

Kriti Sanon GIVA ad: कृति सेनन के GIVA रक्षाबंधन ऐड में डीप-नेक ब्लाउज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। अब पूनम पांडे ने विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा कि सबके अपने-अपने परसेप्शन हैं।
2 min read
Aug 29, 2026
Kriti Sanon, Poonam Pandey
पूनम पांडे ने कृति सेनन के डीप-नेक ब्लाउज पर किया सपोर्ट (सोर्स: instagram-marketcastmedia/ians_india)

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: कृति सेनन का रक्षाबंधन के मौके पर ज्वेलरी ब्रांड GIVA के लिए किया गया विज्ञापन सोशल मीडिया पर चर्चा में है। विज्ञापन में कृति ब्रालेट-स्टाइल डीप-नेक ब्लाउज के साथ नजर आई थीं, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए। वहीं, कृति ने अपने लुक का बचाव करते हुए कहा था कि एथनिक फैशन समय के साथ बदलता रहा है। अब इस विवाद पर पूनम पांडे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कृति के लुक को लेकर हो रही चर्चा पर अपनी राय रखी है।

कृति के लुक पर क्या बोलीं पूनम पांडे?

कृति सेनन के विज्ञापन और उस पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर जब पूनम पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर इस समय इस चीज को लेकर काफी बातें हो रही हैं। हालांकि, उनके मुताबिक हर किसी का अपना नजरिया और अपनी राय होती है।

पूनम ने कहा, "ये इंटरनेट है। इंटरनेट इस वक्त उस चीज के बारे में बहुत बात कर रहा है। सबके अपने-अपने परसेप्शन हैं, अपने कमेंट्स हैं उस चीज को लेकर।" उन्होंने इस विवाद को ज्यादा तवज्जो न देते हुए इसे अलग रखने की बात भी कही।

कृति ने भी किया था अपने लुक का बचाव

रक्षाबंधन के विज्ञापन में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि त्योहार के मौके पर उनका लुक पारंपरिक नहीं लगा। इसके बाद कृति ने अपने पहनावे का बचाव करते हुए एथनिक फैशन में समय के साथ आए बदलाव की ओर इशारा किया था।

इस पर कृति का कहना था कि फैशन को एक ही तरह के पारंपरिक नजरिए तक सीमित नहीं किया जा सकता। इसी बीच अब पूनम पांडे की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही चर्चा

कृति के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ लोग उनके लुक की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स कृति के पक्ष में भी नजर आए। अब पूनम पांडे के बयान के बाद एक बार फिर इस विज्ञापन और कृति के आउटफिट को लेकर बहस तेज हो सकती है, लेकिन अब ये विज्ञापन हटा दिया गया है।

Updated on:
29 Aug 2026 01:25 pm
Published on:
29 Aug 2026 01:24 pm