29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय रैना के शो में शेरोन वर्मा से भिड़ गए कॉमेडियन, बिहार-कश्मीर पर हुई ऐसी ‘जुबानी जंग’ कि छूटे ठहाके

Samay Raina Stand Up: समय रैना के शो में शैरन वर्मा के साथ बिहार-कश्मीर को लेकर मजेदार नोकझोंक हुई। दोनों के जवाबों पर जज और दर्शक खूब हंसे। अरुणाचल वाले सेगमेंट में भी जमकर मस्ती हुई।
2 min read
Google source verification
India’s Got Latent 2

India’s Got Latent 2 में समय रैना और शॉरन वर्मा की जुबानी जंग (सोर्स:Instagram- comedyculture.in)

Samay Raina Comedy: कॉमेडियन समय रैना के India’s Got Latent 2 शो में शेरोन वर्मा के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक का एक हिस्सा चर्चा में है। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसे और बिहार-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक का जिक्र आ गया। समय के एक कमेंट पर शेरोन वर्मा ने भी ऐसा पलटवार किया कि वहां मौजूद दर्शक और जज हंस पड़े।

समय रैना ने शेरोन से पूछा- कैसा लग रहा है?

India’s Got Latent 2 शो के दौरान समय रैना ने शेरोन वर्मा से पूछा कि उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर शरॉन ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने मजाक में कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे दो साल पहले वह वहां थीं और समय यहां थे, लेकिन अब वो यहां हैं और समय अभी भी वहीं हैं। इस पर समय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसके बाद वो शेरोन को एक और जगह ले जाएंगे, जिसका नाम महाराष्ट्र साइबर है। उनके इस कमेंट पर भी शो में हंसी का माहौल बन गया।

बिहार-कश्मीर पर दोनों ने एक-दूसरे को छेड़ा

इसके बाद समय ने शेरोन के बिहार से होने का जिक्र करते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने मजाक में कहा कि शेरोन इतनी बिहारी हैं कि उन्हें लगता है कि 'इबोला' का मतलब है कि किसी ने कुछ कहा है। समय के इस मजाक का जवाब देते हुए शैरन ने भी उन्हें नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि समय कश्मीरी हैं और उन्हें नशे में धुत होना बहुत पसंद है। दोनों के इस मजाक पर दर्शकों के बीच खूब शोर और हंसी सुनाई दी। समय ने आगे शेरोन को लेकर कहा कि वो नौकरी की तलाश में बिहार से मुंबई आई थीं और फिर अपने अंदाज में इसे 'बिहारी बातें' बताया।

नौकरी की तलाश में बिहार से मुंबई आने पर शेरोन वर्मा ने दिया जवाब

समय के इस तंज का शेरोन ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य तो छोड़ा।" शेरोन वर्मा का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद जज और दर्शक हंस पड़े और उन्हें दाद दी। बता दें, बातचीत के दूसरे हिस्से में अरुणाचल प्रदेश का भी जिक्र हुआ। समय ने पूछा कि अरुणाचल में उनके बारे में लोग क्या कहते हैं। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और समय ने अरुणाचल प्रदेश में अपना स्टैंडअप शो करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वह वहां बड़ा शो करेंगे और पूरे अरुणाचल से लोगों को बुलाएंगे। इस पर शेरोन ने मजाक में कहा कि पता नहीं उनका जोक वहां लोगों को समझ आएगा या नहीं। बातचीत के दौरान समय ने यह भी कहा कि वह जो कुछ कह रहे थे, सच-सच कह रहे थे। इसके बाद उन्होंने शेरोन से मजाकिया अंदाज में कहा, "मेरा वध करने आई है तू यहां पे।" शैरन ने भी जवाबी अंदाज में कहा कि वह उन लोगों का बदला चुका रही हैं, जो उनके बारे में कुछ कहते हैं।दरअसल, इस पूरे सेगमेंट में समय रैना और शेरोन वर्मा की नोकझोंक ने माहौल को मजेदार बना दिया और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक रहीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग