26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GIVA के रक्षाबंधन ऐड हटाने के बाद भी कृति सेनन को लोगों ने बनाया निशाना, बोले- वो कब मांगेंगी माफी?

Kriti Sanon Outfit Controversy: कृति सेनन हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन स्पेशल ऐड में दिखी थीं। जहां उनके कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने के पीछे भारी विवाद चल रहा है, जिसके बाद अब कंपनी ने सभी प्लेटफॉर्म्स से ऐड वापस ले लिया है। लेकिन बावजूद इसके सोशल मीडिया पर कृति को लेकर विवाद और कमेंटबाजी थम नहीं रही है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 26, 2026

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad

कृति सेनन का रक्षाबंधन ऐड विवाद। (Photo Source- Twitter/@Jeredwiliam)

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन ऐड विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। ज्वेलरी ब्रांड GIVA के इस ऐड में कृति ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और केप पहने नजर आई थीं। विज्ञापन में उनके कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने के सीन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए कृति की ड्रेस सही नहीं थी। वहीं, अब जब ज्वेलरी ब्रांड ने इस विज्ञापन को हटा दिया था, उसके बाद भी सोशल मीडिया पर लोग कृति को ही ट्रोल कर रहे हैं और उनको लेकर कमेंट भी कर रहे हैं.

रक्षाबंधन ऐड हटाने के बाद भी यूजर्स कर रहे कृति सेनन को ट्रोल

GIVA के रक्षाबंधन विज्ञापन को हटाए जाने के बाद भी कृति सेनन की ट्रोलिंग जारी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सीधे कृति को टैग करते हुए पूछा, “क्या कृति सेनन अब मांगेगी माफी?”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेचारी कृति, न मूवी चल रही है, ना दिमाग”। कुछ यूजर्स विज्ञापन को लेकर कृति से माफी की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके आउटफिट और विज्ञापन में कुत्ते को राखी बांधने वाले सीन को लेकर अब भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यानी GIVA के ऐड वापस लेने के बावजूद सोशल मीडिया पर कृति को लेकर विवाद और कमेंटबाजी थमती नजर नहीं आ रही है।

क्या था GIVA और कृति सेनन के इस विज्ञापन में

बता दें कि इस विज्ञापन में, उन्हें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए दिखाया गया है, जबकि उनका पालतू कुत्ता यह सब देख रहा है। इसके बाद वह कुत्ते के पैर में भी एक राखी बांधती हैं।

GIVA ने जारी किया बयान

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा लिया है और एक बयान जारी कर अपनी सफाई भी दी है।

GIVA ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी बयान में कहा कि ब्रांड भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है। कंपनी ने बताया कि उनका मकसद रक्षाबंधन की खुशियों को पूरे परिवार के साथ-साथ पालतू जानवरों तक पहुंचाना था।

ब्रांड ने कहा कि अगर उनके विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कंपनी ने विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से वापस लेने का फैसला किया है।

कृति सेनन ने सोशल मीडिया यूजर्स को दिया था करारा जवाब

कॉकटेल एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी ट्रोलिंग का जवाब देते हुए महिलाओं के पहनावे और संस्कृति को लेकर सवाल उठाया था।

वहीं, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत भी कृति के कपड़ों अजीब बताया था, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृति का समर्थन करते हुए कहा था कि ये उसकी पसंद होनी चाहिए कि उसको क्या पहनना है।