
'Toxic'पर भड़के नेटिजन्स ( सोर्स: x-@aavishhkar)
Toxic Theatre Controversy: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर जहां शुरुआती रिव्यूज में मिली-जुली से लेकर निगेटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, वहीं सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने अलग वजह से लोगों का ध्यान खींच लिया है। एक नेटिजन ने दावा किया कि उसके बगल में एक बच्चा A सर्टिफिकेट वाली 'टॉक्सिक' देख रहा था।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने थिएटर के अंदर की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया कि उसके पास एक छोटा बच्चा बैठा था, जो 'टॉक्सिक' देख रहा था। यूजर ने इस पर चिंता जताते हुए लिखा कि फिल्म में हिंसा और A-रेटेड सीन्स हैं, ऐसे में माता-पिता को बच्चों को एडल्ट फिल्मों में नहीं लाना चाहिए।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने थिएटर में बच्चे के होने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा कि A-रेटेड फिल्म में बच्चे को प्रवेश कैसे दिया जा सकता है और इसे लेकर चिंता जताई।
वहीं, एक अन्य यूजर ने माता-पिता पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बच्चों को एडल्ट फिल्म दिखाने लेकर आते हैं और फिर ऐसी फिल्मों को लेकर सवाल करते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने थिएटर में बच्चों के आने से होने वाली परेशानी का अपना अनुभव भी साझा किया।हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावे के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चा फिल्म देखने के लिए किस तरह थिएटर में पहुंचा था या थिएटर प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई हुई या नहीं।
बता दें कि यश स्टारर 'टॉक्सिक' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्शन ड्रामा है और लंबे इंतजार के बाद 26 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
फिल्म रिलीज होने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म के एक्शन और यश की परफॉर्मेंस की चर्चा की है, जबकि कई प्रतिक्रियाओं में इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर नाराजगी देखने को मिली।
फिल्म को 2 स्टार दिए गए। रिव्यू में कहा गया कि फिल्म में बेहतर होने की क्षमता थी, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले और नरेशन के साथ इमोशनल कनेक्शन की कमी और लंबा रनटाइम इसकी कमजोर कड़ियां साबित होते हैं। अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं के बीच 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई करती है।
Updated on:
26 Aug 2026 03:27 pm
Published on:
26 Aug 2026 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
