मनोरंजन

ये सही नहीं है! कुणाल कामरा ने पोस्ट के जरिए रणवीर अल्लाहबादिया को लिया निशाने पर, गरमाया माहौल

Kunal Kamra Criticized Ranveer Allahabadia: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया विवाद गरमाता हुआ नजर आ रहा है, जब कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने पोस्ट के जरिए यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को खुलकर निशाने पर लिया।

2 min read
Mar 28, 2026
कुणाल कामरा और रणवीर अल्लाहबादिया (फोटो सोर्स: X)

Kunal Kamra Criticized Ranveer Allahabadia: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाने पर ले लिया है। बता दें, ये विवाद पिछले साल 'इंडियाज गॉट टैलेंट' से जुड़े एक मुद्दे के बाद सामने आया है।

ये भी पढ़ें

3 दिन रह गई हैं वो, रवि किशन ने माधुरी दीक्षित को कराया सुरक्षित महसूस, बोले- व्यवस्था शानदार थी

अधिकारियों द्वारा पूछताछ का सामना करना पड़ा

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जो BeerBiceps और The Ranveer Show के नाम से फेमस हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी टीम के साथ मिलकर बनाए गए अपने काम के 10 साल के जर्नी के बारे में एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक घटना की वजह से उनका पूरा काम हिल गया है। उन्होंने संत कबीर के एक दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि आगे बढ़ने और फिर से खड़े होने में समय लगता है।

इतना ही नहीं, इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, उन्होंने कॉमेडियन कुणाल कामरा से कहा कि ये विवाद सिर्फ रणवीर पर नहीं बल्कि पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री पर गहरा प्रभाव डालता है। इस पर कुणाल कामरा ने दावा किया कि इस विवाद के वजह से कम से कम 30 से अधिक स्टार्स, जिनमें वे खुद भी शामिल हैं, अधिकारियों द्वारा पूछताछ का सामना करना पड़ा, जो बहुत गलत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस विवाद की वजह से कई शो कैंसिल भी हुए, ऐसे कार्यक्रमों के आयोजकों ने अपने फैसले बदले और कई स्टार्स की कॉमेडी करियर में मुश्किलें आईं है।

इस बेवकूफी के कारण पूरे कॉमेडी जगत को नुकसान हुआ है

कुणाल कामरा ने रणवीर पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस विवाद के गंभीर प्रभाव को समझने की कोशिश नहीं की और केवल अपनी अच्छी छवि बनाए रखने में लगे रहे। बता दें, उन्होंने आगे बताया कि रणवीर की इस बेवकूफी के कारण पूरे कॉमेडी जगत को नुकसान हुआ है और आज भी अच्छे कॉमेडियनों की जिंदगी इस विवाद का बुरा असर का सामना कर रही है।

बता दें, ये विवाद इंडियाज गॉट टैलेंट के एक एपिसोड से शुरू हुआ, जिसने कॉमेडी जगत में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टार्स इस बात पर टेंशन में हैं कि इस घटना के कारण उनके काम और अवसर भी प्रभावित हो रहे हैं।

Published on:
28 Mar 2026 02:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर