मनोरंजन

छोटी बच्ची ने हरियाणवी डांस से जीता अमिताभ बच्चन का दिल, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

हरियाणा की एक बच्ची का शानदार डांस वीडियो हुआ वायरल अमिताभ भी हो गए हैं बच्ची की अदाओं के मुरीद
less than 1 minute read
Nov 05, 2020
Amitabh Bachchan's heart with Haryanvi dance
Amitabh Bachchan's heart with Haryanvi dance

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया से काफी जुड़े रहते है,और समय समय पर ऐसे वीडियों शेयर कर देते है जो फैंस को भी काफी पसंद आते है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन ही एक ऐसे कलाकार है जो फैंस के साथ जुड़कर सोशल मीडिया के सहारे अपने मन की बातें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच बिग बी ने एक बच्ची(Liitle Girl) की वीडियो शेयर किया है जिसके डांस को देखकर वो अपने दिल की बा शेयर करने से भी खुद को रोक नही पाए है।

दरअसल हाल ही में अमिताभ ने एक हरियाणवी बच्ची का डांस शेयर किया है जिसमें उसका डांस बिग बी काफी पसंद आया है। वीडियो में बच्ची शानदार डांस करती नजर आ रही है और यही वजह है कि अमिताभ बच्चन का दिल इस बच्ची के डांस जीत लिया। वीडियो में बच्ची का जबरदस्त डांस देखते हुए बिगबी भी हैरान हो गए और उसके टैलेंट की तारीफ करते नजर आये।

वायरल हुए वीडियो में जब बच्ची डांस करती है तो उसके पैर से उसकी जूती भी निकल पड़ती है लेकिन बच्ची अपने डांस में इतनी मशगूल हो जाती है कि वह लगातार डांस में कमर मटकाकर लटके झटके करती दिखाई दे रही है। बच्ची के शानदार टैलेंट को देख कर बिग बी अमिताभ भी बच्ची के डांस के फैन हो गए। वीडियो के शेयर करते समय भी बिग बी ने बच्ची की तारीफ में लिखा 'अप्रशिक्षित प्रतिभा... बस हैरान कर दिया। जुत्ती निकल गई, लेकिन शो जारी है'। वीडियो में ब्लैक सूट में ऑरेंज चुन्नी का घूंघट ओढ़कर 'गज का घूंघट' गाने पर नाच रही है। इंटरनेट पर इस वायरल वीडियो ने धूम मचा दी है।

Published on:
05 Nov 2020 01:09 pm
Also Read
View All
‘आमिर खान जैसा गेम तो मुनव्वर ने खेला है!’ समय रैना ने मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी पर किया मजाक, क्लिप वायरल

‘मैं सिर्फ बायोलॉजिकल पिता हूं’, राजा चौधरी ने किया बेटी पलक तिवारी को लेकर खुलासा, श्वेता तिवारी पर भी लगाए आरोप

दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले युवा स्टार क्यों हैं Tom Holland? नई Spider-Man Brand New Day फिल्म ने फिर साबित की स्टार पावर

Lock Upp 2 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लीक? राम कपूर-शिवांगी जोशी समेत इन नामों ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

‘पापा ने कहा था पिक्चर चलेगी’, धर्मेंद्र की बात होते ही भर आईं सनी देओल की आंखें, राजकुमार संतोषी ने सुनाया किस्सा