
'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले (Instagram-pamalaserena/akankshachoudhary_official)
Lock Upp 2 Top 5 Finalists: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले करीब है और इसी बीच शो के संभावित टॉप 5 फाइनलिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया राउंड की शूटिंग के बाद सोशल मीडिया पर कई नाम सामने आए हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक किसी भी फाइनलिस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Lock Upp के कंटेस्टेंट राम कपूर, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और योगेश रावत को शो के संभावित टॉप 5 फाइनलिस्ट बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रेया कालरा शो से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में इन खबरों की सच्चाई जानने के लिए दर्शकों को आने वाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।
शो को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि फिनाले से पहले मिड-वीक एलिमिनेशन होगा। हाल ही में धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला शो से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वरुण और शिल्पा शिंदे भी एलिमिनेट हो गए हैं, लेकिन नई रिपोर्ट्स में इन दावों को गलत बताया गया है। तो वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मिड-वीक एविक्शन में पामेला सेरेना और आकांक्षा चौधरी के बाहर होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस पर भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिनाले की तारीख को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 'लॉक अप 2' का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकता है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट्स में 9 अगस्त 2026 को फिनाले स्ट्रीम होने की बात कही गई है। मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
इस सीजन में श्रेष्ठा अय्यर सबसे पहले एलिमिनेट होने वाली कंटेस्टेंट थीं। इसके बाद सुनीता आहूजा, रियाज अली और माधुरी जैन ग्रोवर भी शो से बाहर हो गए और बाद में योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा भी एलिमिनेट हुए थे, लेकिन कमबैक चैलेंज जीतकर दोनों ने शो में दोबारा एंट्री की। उनकी वापसी के बाद धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला का सफर खत्म हो गया। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कौन-से कंटेस्टेंट आधिकारिक तौर पर फिनाले में अपनी जगह बनाएंगे और इस सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी।
Updated on:
28 Jul 2026 06:46 pm
Published on:
28 Jul 2026 06:12 pm
