मनोरंजन

‘मैं किसी को नीचा दिखाने नहीं गया था’, Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे संग भिड़ंत पर पहली बार बोले विकास गुप्ता

Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे के साथ हुए विवाद पर विकास गुप्ता ने पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था। साथ ही शिल्पा शिंदे को फिनाले का मजबूत दावेदार भी बताया।
2 min read
Jul 30, 2026
Lock Upp 2
शिल्पा शिंदे के साथ हुए विवाद पर विकास गुप्ता का बयान (Instagram-lockuppreality)

Lock Upp Controversy: Lock Upp 2 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की आमने-सामने की भिड़ंत इस सीजन के सबसे फेमस मोमेंट्स में से एक रही। शो से बाहर आने के बाद अब विकास गुप्ता ने पहली बार इस विवाद पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि उनका मकसद किसी कंटेस्टेंट को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि अपना नजरिया रखना था।

शिल्पा शिंदे विवाद पर क्या बोले विकास?

शिल्पा शिंदे के साथ अपने टकराव पर विकास गुप्ता ने साफ कहा कि उनका इरादा कभी किसी को अपमानित करने का नहीं था। उन्होंने ये भी कहा, "मैं वहां किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं गया था। मैं वहां सिर्फ अपना नजरिया रखने गया था।" विकास के मुताबिक, वो सिर्फ उन बातों की ओर ध्यान दिलाना चाहते थे, जिन्हें उनके हिसाब से घर के कुछ सदस्य नजरअंदाज कर रहे थे।

राम कपूर से मुलाकात रही खास

रियलिटी शो में अपने छोटे लेकिन चर्चित सफर को याद करते हुए विकास गुप्ता ने कहा कि Lock Upp 2 का अनुभव उनके लिए बीच पर मिलने वाले रंग-बिरंगे 'बर्फ का गोला' जैसा था, जहां हर पल का अलग स्वाद और अलग एहसास था। उनके मुताबिक, घर के अंदर हर बातचीत ने उन्हें कुछ नया सिखाया और उनका अनुभव यादगार बना दिया।

विकास ने बताया कि शो के दौरान उन्हें कई पुराने साथियों से दोबारा मिलने का मौका मिला। उन्होंने एक्टर राम कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि वो उन्हें तब से जानते हैं, जब वो 17 साल की उम्र में सेट पर काम करते थे। इसके साथ ही, विकास ने कहा कि आज भी उन्हें वो दौर याद है, जब वो सेट पर राम कपूर के लिए छाता लेकर दौड़ते थे और उनके शॉट की तैयारी की जानकारी देते थे। इतने सालों बाद राम कपूर से मिला सम्मान और अपनापन उनके लिए बेहद खास रहा।

फिर भी शिल्पा को बताया फिनाले का हकदार

पुराने कलेशों के बावजूद विकास गुप्ता ने माना कि शिल्पा शिंदे फिनाले तक पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने संभावित फाइनलिस्ट के तौर पर शिल्पा शिंदे, श्रेया, शिवांगी जोशी, लैला और राम कपूर का नाम लिया। विकास ने कहा कि वह शिल्पा को फिनाले में देखना पसंद करेंगे।

Lock Upp 2 में एंट्री करते ही विकास गुप्ता ने शिल्पा शिंदे से शिवांगी जोशी पर की गई निजी टिप्पणियों को लेकर सवाल किए थे। उन्होंने राम कपूर के वजन का मजाक उड़ाने पर भी शिल्पा की आलोचना की थी और इसे हास्य नहीं बल्कि नकारात्मकता बताया था। विकास ने ये भी कहा कि किसी की निजी जिंदगी, खासकर नेशनल टेलीविजन पर व्यक्तिगत कमेंट करना सही नहीं है।

Updated on:
30 Jul 2026 07:59 pm
Published on:
30 Jul 2026 07:59 pm