मनोरंजन

Lock Upp 2 winner: श्रेया कालरा ने जीता ‘लॉक अप 2’ का खिताब; शिवांगी जोशी को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी

Lock Upp 2 winner: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो लॉक अप 2 को आज अपना विजेता मिल गया है, शिवांगी जोशी को हराकार श्रेया कालरा ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
2 min read
Aug 05, 2026
lock upp 2 winner is Shreya kalra trophy defeating shivangi joshi from 7 votes
श्रेया कालरा ने जीता ल़ॉक अप 2 का खिताब

Lock Upp 2 winner: टफ्लिक्स के बहुचर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) को अपना नया विजेता मिल गया है। बुधवार 5 अगस्त की रात आयोजित हुए ग्रैंड फिनाले में मशहूर कंटेंट क्रिएटर और पूर्व रोडीज प्रतियोगी श्रेया कालरा ने शानदार जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बचे 5 फाइनलिस्ट्स—राम कपूर, योगेश, शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा—के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था, लेकिन आखिर में श्रेया कालरा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवांगी जोशी को बेहद करीबी मुकाबले में महज 7 वोटों के अंतर से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब और ट्रॉफी जीत ली।

श्रेया कालरा ने जीता ग्रैंड फिनाले का मुकाबला

ग्रैंड फिनाले की दौड़ जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कंटेस्टेंट एक-एक करके शो से बाहर होते चले गए। अंतिम वोटिंग प्रक्रिया में शो के होस्ट, पूर्व प्रतियोगियों और खास गेस्ट के वोटों को शामिल किया गया था। इस प्रक्रिया में श्रेया को सबसे ज्यादा वोट मिले। प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद श्रेया कालरा काफी भावुक और खुश नजर आईं।

चुनौतियों भरा रहा शो का सफर

इस सीजन का प्रीमियर 27 जून को हुआ था, जिसमें 15 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। सभी प्रतियोगी तीन-तीन निजी रहस्य यानी सीक्रेट्स छिपाकर लॉकअप में दाखिल हुए थे। शो में बने रहने के लिए उन्हें मुश्किल टास्क पूरे करने के साथ-साथ अपने राज भी उजागर करने पड़े थे। श्रेया कालरा के लिए रियलिटी शो का यह पहला अनुभव नहीं था। इससे पहले वह साल 2020 में 'एमटीवी रोडीज' में वाइल्डकार्ड एंट्री के रूप में नजर आई थीं, जहां वे निखिल चिनप्पा की टीम का हिस्सा थीं।

शो में नोकझोंक और दोस्तियों के बने यादगार पल

'लॉक अप' के अपने सफर के दौरान श्रेया कई विवादों और तीखी बहसों में शामिल रहीं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कई मजबूत रिश्ते भी बनाए। शिल्पा शिंदे और माधुरी के साथ उनका गहरा लगाव देखने को मिला। इस सीज़न में हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर, सुनीता आहूजा, सूफी मोतीवाला, आकांक्षा चमोला, वरुण यादव, आकांक्षा चौधरी, पमाला सेरेना, रियाज अली और श्रेष्ठा अय्यर जैसे चर्चित सितारों ने भी भाग लिया था।

Updated on:
05 Aug 2026 09:25 pm
Published on:
05 Aug 2026 09:19 pm