
Kushal Tandon Instagram Post: 'लॉक अप' से जुड़े विवाद में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा के बयानों के बाद आखिरकार अभिनेता कुशाल टंडन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर एकता कपूर के लिए खास नोट शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पूरे मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक्टर कुशाल टंडन ने पहली बार प्रतिक्रिया दी अपने पोस्ट के द्वारा, जिसमें उन्होंने एकता कपूर के लिए खास नोट लिखा और शेयर किया। हालांकि, उन्होंने विवाद के सभी आरोपों पर विस्तार से कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया। कुशाल के पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पूछा कि क्या कुशाल शिवांगी जोशी के सपोर्ट में हैं या उनके खिलाफ। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "ये 50-50 है उसने 50 प्रतिशत पैसे वापस कर दिए होंगे, ये एकता और श्रेया के बीच की डील है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही सब किया है, बाहर की बातें करके लोगों की इज्जत निकालना, ऐसा विनर, खैरात वाला विनर।"
बता दें, कुशाल टंडन के इस रिएक्शन के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। उनके पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि, फिलहाल उन्होंने पूरे विवाद पर विस्तार से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
5 अगस्त बीती रात लॉक अप 2 का ग्रैंड फिनाले हुआ। इस दौरान जब शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान ने श्रेया कालरा को ट्रॉफी सौंपी, तब यह गलती किसी के ध्यान में नहीं आई। लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लोज-अप तस्वीरों ने सबका ध्यान खींच लिया। जूम करके देखने के बाद दर्शकों ने दावा किया है कि श्रेया कालरा को दी गई चमचमाती ट्रॉफी पर 'सीजन 2' की जगह 'लॉक अप सीजन 1' लिखा हुआ है। इस बड़ी चूक के सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस और यूजर्स तरह-तरह के सवाल उठाने लगे हैं। हालांकि, अब साफ हो गया है कि ये सीजन नेटफ्लिक्स के लिए पहला था इसिलिए ट्रॉफी पर सीजन 1 लिखा था।