मनोरंजन

Lok Sabha Election Results 2024: हेमा मालिनी, कंगना से लेकर रवि किशन-निरहुआ तक, दांव पर लगी है इन स्टार्स की साख

Lok Sabha Election Results 2024: हेमा मालिनी, कंगना से लेकर रवि किशन-निरहुआ तक, दांव पर लगी है इन स्टार्स की साख

2 min read
Jun 04, 2024
Lok Sabha Election result 2024

Lok Sabha Election Results 2024: लोकलभा चुनाव 2024 के नतीजे आज यानी 4 जून को घोषित हो रहे हैं। चुनावी मैदान में इंडस्ट्री के कई स्टार्स उतरे हैं। इस बार पुराने स्टार्स के साथ कई नए स्टार्स शामिल। इन स्टार्स की बारी आज दांव पर लगी है। चुनावी मैदान में जिन स्टार्स की किस्मत का आज फैसला होना है उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ कई स्टार्स शामिल हैं। ये देखना काफी दिलचस्प होगा लोकसभा चुनाव के फाइनल रिजल्ट आने के बाद किन स्टार्स को जीत हांसिल होती है और किसे निराशा का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स की किस्मत का होगा फैसला।

हेमा मालिनी- इस लिस्ट में पहला नाम ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का है, जो लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। दिग्गज अभिनेत्री लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं।

कंगना रनौत- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। अभिनेत्री हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अभिनेत्री ने 24 मार्च को भाजपा की सदस्यता ली थी।

अरुण गोविल- रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी रण में हैं।

मनोज तिवारी- भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2014 से इस सीट से लगातार कंटेस्ट कर रहे हैं।

रवि किशन- भोजपुरी अभिनेता रवि किशन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी के इलेक्टेड मेंबर हैं। अभिनेता गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सुरेश गोपी- मलयालम फिल्म स्टार सुरेश गोपी भी इस बार चुनावी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अभिनेता केरल की त्रिस्सूर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा- दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल से टीएमसी की टिकट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

पवन सिंह- भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी चुनावी मैदान में उतरे हैं। अभिनेता और सिंगर काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

निरहुआ- भोजपुरी सिनेमा के एक और सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव भी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वह आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Published on:
04 Jun 2024 10:54 am
Also Read
View All

अगली खबर