
Mahira Sharma New Song: एक्ट्रेस माहिरा शर्मा एक बार फिर अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग गाने 'Rana Ji 2.0' का टीजर शेयर किया है, जिसके बाद इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। ये गाना फिल्म 'करण अर्जुन' का फेमस सॉग 'मुझको राणा जी माफ करना' का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे तनिष्क बागची ने नए अंदाज में पेश किया है।
बता दें, टीजर रिलीज होते ही फैंस की नजर सिर्फ गाने पर ही नहीं, बल्कि माहिरा शर्मा के लुक पर भी टिक गई। खासकर उनके कमर पर बने टैटू ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पूछा कि क्या ये टैटू असली है या सिर्फ म्यूजिक वीडियो के लिए बनाया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
'Rana Ji 2.0' के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने माहिरा शर्मा के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने पुराने गाने को रीक्रिएट करने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, " क्यूं गाने बर्बाद कर रहे है ये लोग ", तो वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, " गलती तो अब डायरेक्टर से हो गई" तो वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "Not worth without our legend Rana Ji (Amrish Puri Saab), can't compete with the original one." कई यूजर्स ने कहा कि मूल गाने और अमरीश पुरी की मौजूदगी को दोहराना आसान नहीं है।
'Rana Ji 2.0' के टीजर के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर पुराने सुपरहिट गानों के रीक्रिएशन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स नए अंदाज को पसंद कर रहे हैं, जबकि कई लोग मानते हैं कि क्लासिक गानों की मौलिकता को बरकरार रखा जाना चाहिए। फिलहाल, गाने का टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ बहस भी देखने को मिल रही है।