फेमस फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर जल्द ही मराठी एंटरटेनमेंट में अपनी वापसी करने जा रहे हैं। वह अपनी आने वाली मराठी क्राइम थ्रिलर सीरीज "मानवत मर्डर्स" में अभिनेता के रूप में नजर आएंगे।
"मानवत मर्डर्स" के ट्रेलर में 1972 से 1974 के बीच मराठवाड़ा के एक छोटे से गांव में घटित क्रूर हत्याओं की कहानी दिखाई गई है।
आशुतोष को पिछली बार 2016 में मराठी फिल्म "वेंटिलेटर" में देखा गया था। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजेश मापुस्कर ने निर्देशित किया था और प्रियंका चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया था। "मानवत मर्डर्स" के ट्रेलर में आशुतोष गोवारिकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी और साई ताम्हणकर ने लीड रोल निभाया है। मूवी में 1972 से 1974 के बीच मराठवाड़ा के एक छोटे से गांव में घटने वाली क्रूर हत्याओं की कहानी दिखाई गई है। ये सीरीज CID रामकांत एस. कुलकर्णी की आत्मकथात्मक पुस्तक "फुटप्रिंट्स ऑन द सैंड ऑफ क्राइम" पर आधारित है। सीरीज में आशुतोष ने फेमस अधिकारी रामकांत कुलकर्णी का रोल निभाया है।
आशुतोष गोवारिकर अपने रोल के माध्यम से रामकांत कुलकर्णी के अटूट समर्पण, दृढ़ता और जटिल मामलों को सुलझाने के लिए उनकी विशेषज्ञता को दिखाने जा रहे हैं। इस सीरीज में वो 1970 के दशक में ग्रामीण महाराष्ट्र में हुई रहस्यमय हत्याओं की जांच को लीड करते हैं। आपको बता दें कि स्टोरीटेलर नूक, महेश कोठारे और आदिनाथ कोठारे की ओर से और गिरीश जोशी की लिखी हुई "मानवत मर्डर्स" 4 अक्टूबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
मानवत मर्डर्स का टीजर रिलीज करते हुए निर्देशक आशीष बेंदे ने लिखा है कि, “7 खून, डेढ़ साल से अनसुलझी। क्या मुंबई का सीआईडी ऑफिसर रमाकांत कुलकर्णी न्याय ला पाएगा।”देखें मानवत मर्डर्स, जिसकी कहानी एक भयानक अपराध की है, जिसने साल 1970 में महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया था।” सीरीज 4 अक्टूबर को सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।