मनोरंजन

एडल्ट स्टार रही मिया खलीफा और खानसामा रॉबर्ट की दिलचस्प ‘नमकीन’ लवस्टोरी

मिया खलीफा के ब्वॉयफ्रेंड का नाम रॉबर्ट सेंडबर्ग है।
2 min read
Mar 18, 2019
Mia khalifa
Mia khalifa

एडल्ट फिल्मों की पूर्व स्टार मिया खलीफा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई कर सबको चौंका दिया। एडल्ट इंडस्ट्री से सन्यास लेने के बाद मिया बतौर स्पोर्ट्स एंकर अपने कॅरियर को आगे बढ़ा रही हैं। मिया खलीफा के ब्वॉयफ्रेंड का नाम रॉबर्ट सेंडबर्ग है। रॉबर्ट पेशे से शैफ हैं। रॉबर्ट एक बेहतरीन शैफ हैं और उनको कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।तो आइए जानते हैं इनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में।

रॉबर्ट को बचपन से ही खाना बनाने का शौक रहा है। इसका खुलासा उन्होंने अपने कई इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए किया है। रॉबर्ट सेंडबर्ग और मिया खलीफा दोनों करीब 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहली मुलाकात के बाद ही इन दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। वक्त के साथ ये दोस्ती, प्यार में बदलने लगी। दोनों की एक-दूसरे संग स्पेशल कमेस्ट्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

रॉबर्ट ने बहुत ही अनोखे तरीके से मिया खलीफा को प्रपोज किया। रॉबर्ट ने खुद इसका खुलासा करते हुए बताया कि वे दोनों इस हफ्ते के आखिरी में शिकागो गए और शानदार डिनर किया और वहीं प्रपोज किया। डिनर के दौरान रॉबर्ट ने एक डायमंड की अंगूठी खाने के बाउल में छिपा दी थी। जब उन्होंने मिया खलीफा को वह अंगूठी देकर प्रपोज किया तो वह बहुत खुश हो गईं। मिया ने अपने इंस्टागाम अकाउंट पर रॉबर्ट के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी अंगुली में सगाई की रिंग दिख रही है। फोटो में मिया ने स्वीडन की भाषा में कैप्शन दिया है-इंगेज्ड।

गौरतलब है कि मिया ने कम समय में ही सबसे पॉपुलर होने का रिकॉर्ड बनाया था। 2011 में वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी बन गई थीं।

Updated on:
18 Mar 2019 06:33 pm
Published on:
18 Mar 2019 05:07 pm