मनोरंजन

एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, ये काम करता है मंगेतर

मिया खलीफा की इस एनाउसमेंट के बाद सोशल मीड‍िया पर बधाई मिलनी शुरू हो गई है।
less than 1 minute read
Mar 18, 2019
mia-khalifa-got-engaged-to-beau-robert-sandberg-photos
mia-khalifa-got-engaged-to-beau-robert-sandberg-photos

फेमस एडल्ट फिल्म स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने हाल में सगाई कर ली है। म‍िया ने य‍ह खबर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए साझा की। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग को अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर चुना है। बता दें कि रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशे से एक शेफ हैं। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।

हाल में मिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की डायमंड रिंग के साथ कुछ खास डिशेज शेयर की है। इंगेजमेंट के बाद सगाई के बारे में रॉबर्ड सेंडबर्ग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम इस हफ्ते के आख‍िर में हम शिकागो गए और शानदार डिनर किया। मैंने मिया को प्रपोज किया और उसने कहा हां।'

मिया खलीफा की इस एनाउसमेंट के बाद सोशल मीड‍िया पर बधाई मिलनी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस ने पूरी दुनिया में तब चर्चा में आ गई थीं जब उन्होंने हिजाब पहनकर वीडियो शूट किया था। इसे लेकर काफी विवाद भी उपजा था।

Updated on:
18 Mar 2019 04:01 pm
Published on:
18 Mar 2019 08:30 am