
Mini Mathur On Menopause: प्राइम के शो 'अलायंस' में शानदार जीत हासिल करके होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने चमचमाती ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इसी जीत को लेकर और शो के अपने अनुभवों को लेकर मिनी माथुर ने 'पत्रिका' से खास बातचीत की। उन्होंने इस दौरान निखिल के मेनोपॉज वाले बयान और गौहर खान के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। क्या कुछ कहा है मिनी माथुर ने, चलिए जानते हैं।
मिनी माथुर ने कहा, 'मैं इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। निखिल ने जो कहा उन्हें पछतावा है उस बात का। उसमें मेरा कोई समर्थन नहीं है। अगर कोई पत्नी अपने पति को बाहर से सपोर्ट कर रही है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। गौहर बहुत ही एक्सपीरियंस्ड हैं। अगर कोई भी आजाग महिला अपने विचारों को आगे रखती हैं तो उसमें मेनोपॉज, पेरिमेनोपॉज या हार्मोन से जुड़ी कोई बात नहीं है। मुझे माफ करें लेकिन ये बहुत ही खराब बयान था। मेनोपॉज से इसका कोई मतलब नहीं है। निखिल को भी समझ में तुरंत आया कि उन्होंने कुछ गलत कह दिया है और वो औरतों की बहुत इज्जत करते हैं।'
दरअसल शो के दौरान गौहर के एक बयान से नाराज होकर कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा ने कह दिया था कि उनकी इसमें कोई गलती नहीं है वो फिलहाल मेनोपॉज से गुजर रही हैं।
मिनी माथुर ने अपनी गौहर के साथ बॉन्डिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब शो खत्म हुआ तब उसी वक्त ही उनकी गौहर के साथ पूरी बात हुई। मेरे बच्चे भी गौहर के बयानों से अपसेट थे। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि शांत रहो। वो शो देखकर खुद समझ जाएंगी कि जैद कहां से कहां तक गए हैं। रिएलिटी शोज, लव एंड वॉर में सब कुछ जायज होता है। गौहर समझदार हैं और वो समझ जाएंगी। हमने साथ में पार्टी की है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या अलायंस की ट्रॉफी के बाद अब वो बिग बॉस की ट्रॉफी भी जीतना पसंद करेंगी तो उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वो अच्छा काम करना चाहती हैं जिसमें उनके पास करने के लिए काफी कुछ हो। वो अभी किसी रिएलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। मिनी ने अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स को लेकर कहा कि अगर उन्हें अच्छे रोल ऑफर किए जाएंगे तो वो किसी शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी। छोटे-मोटे किरदारों के लिए वो तैयार नहीं हैं।