मनोरंजन

जब अनुष्का शर्मा के पति पर दिल हार बैठी थीं Mrunal Thakur, ऐसा आउट ऑफ कंट्रोल हुईं कि…

Mrunal Thakur Love with Virat Kohli : बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने छोटे पर्दे से शुरुआत की लेकिन अब वे बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही एक्ट्रेस ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आज से पांच साल पहले वे क्रिकेटर विराट कोहली के प्यार में पागल थीं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2022, 4:35 PM IST
mrinal_thakur_love_with_virat_kohli.jpg
Mrunal Thakur reveals she fall in love with cricketer virat kohli before five years

Mrunal Thakur : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सिर्फ इंडिया में ही नहीं विदेशों तक फैन हैं। इसका एक कारण उनका लुक और चार्म भी है। वैसे तो अब वे अनुष्का शर्मा से शादी कर चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है। लेकिन एक समय था जब वे किसी के क्रश हुआ करते थे। हम बात कर रहे हैं जर्सी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले वह तेजतर्रार बल्लेबाज विराट कोहली से (Mrunal Thakur Virat Kohli) पागलपन से प्यार करती थीं। उनके लिए वह पूरी तरह से दीवानी थीं।

दरअसल, एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने खुलासा किया कि पांच साल पहले वह विराट कोहली के प्यार में थीं। इसके साथ ही मृणाल ने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेट से कितना प्यार है और यह सब उनके भाई की वजह से है। स्पोर्ट्स के बारे में बात करते हुए जर्सी फेम एक्ट्रेस ने बताया कि वह स्कूल के दिनों में भी स्पोर्ट्स पर्सन थीं। अपनी टीनएज में वे बहुत पॉजिटिव थीं और जोनल लेवल तक कई खेल खेल चुकी हैं, जिसमें बास्केटबॉल और फुटबॉल शामिल हैं।

बता दें कि छोटे पर्दे से शुरुआत करने के बाद मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक तेलुगु-भाषा की रोमांस फिल्म 'सीता रामम' में देखा गया था, जिसमें दुलकर सलमान और रश्मिका मंदाना थे। इसके अलावा उन्हें सुपर 30, तूफ़ान, बाटला हाउस, लव सोनिया और घोस्ट स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। उनकी हालिया रिलीज़ में कार्तिक आर्यन के साथ 'धमाका' और शाहिद कपूर की 'जर्सी' शामिल हैं।

Updated on:
28 Nov 2022, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’