मनोरंजन

Mumbai Drugs Case: आर्यन खान की जमानत पर आज क्यों नहीं हो सका फैसला?

Mumbai Drugs Case. मुंबई ड्रग्स मामले में आज भी आर्यन खान की जमानत पर फैसला नहीं हो सका। हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कल कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला सुनाएगा।
2 min read
• •
Oct 13, 2021
Mumbai Drugs Case, aryan khan bail hearing postponed, know why
Mumbai Drugs Case, aryan khan bail hearing postponed, know why

नई दिल्ली। Mumbai Drugs Case. मुंबई ड्रग्स मामले में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज फिर जमानत नहीं मिल सकी। बता दें कि आज सेशन कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई, वहीं कोर्ट ने फैसला कल के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब कल पता चलेगा कि आर्यन खान को बेल मिलेगी या फिर अभी वो जेल में ही रहेंगे।

इसलिए नहीं हो सका फैसला
बता दें कि आज आर्यन खान की जमानत पर सेशन कोर्ट में 3 बजे सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई दलीलें दी गईं और मामले पर सुनवाई करीब पौने छह बजे तक चली। बताया गया कि आर्यन खान इन दिनों मुंबई के आर्थर रोड़ जेल में बंद है, जो शाम साढ़े 5 बजे बंद हो जाती है। इसी वजह से आज आर्यन खान की जमानत पर कोर्ट फैसला नहीं सुना सका। हालांकि कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

एनसीबी ने कोर्ट में दिया ये तर्क
जानकारी के मुताबिक सुनवाई के दौरान एनसीबी कोर्ट में सभी 8 आरोपियों के जमानत के खिलाफ थी। एनसीबी का कहना है कि इस केस में एक आरोपी की भूमिका को दूसरे के जरिए से नहीं समझा जा सकता है। एनसीबी का दावा है कि आर्यन खान के पास से ड्रग्स नहीं मिला, लेकिन वो सप्लायर के संपर्क में थे। ऐसे में आर्यन खान की मदद से उन पेडलर्स तक पहुंचा जा सकता है।

इसके जवाब में आर्यन खान के वकील ने कहा कि जब आर्यन खान के पास से कुछ मिला ही नहीं तो उन्हें अब जेल में रखना सही नहीं है। रही जांच की बात को आर्यन खान कई दिनों तक एनसीबी की हिरासत में रहे और अब वो जेल में है। वहीं आर्यन खान जमानत के बाद भी जांच में सहयोग करेंगे।

Published on:
13 Oct 2021 07:24 pm
Also Read
View All
‘मैं दिल से इंडियन हीं हूं’, ‘हनुमान अंश’ के पार्वती गाने में नजर आईं ईरानी एक्ट्रेस, बोलीं- मेरा भारत से पिछले जन्म का कनेक्शन

गौतम ने नहीं किया भरोसा तो छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द, बोलीं- ‘लोगों के बीच मेरी इमेज भी मायने रखती है’

संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, क्या सच में किया था ये कमेंट?

‘दृश्यम 3’ में तब्बू का किरदार क्यों है कहानी की रीढ़? निर्देशक अभिषेक पाठक ने खोला ट्विस्ट का राज

अरिश्फा ने माही को लेकर साफ कर दी बात? Bigg Boss 20 बोलीं- ‘हमें पांचवें की जरूरत नहीं’,हमे सपोर्ट नहीं चाहिए , फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया