4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरिश्फा ने माही को लेकर साफ कर दी बात? Bigg Boss 20 बोलीं- ‘हमें पांचवें की जरूरत नहीं’,हमे सपोर्ट नहीं चाहिए , फैंस ने भी दी प्रतिक्रिया

Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 में अरिश्फा ने टीम एक्वा को लेकर कहा, ‘हम चारों साथ में खुश हैं, पांचवें की जरूरत नहीं।’ बयान के बाद माही की भूमिका और ग्रुप डायनामिक्स पर चर्चा तेज हो गई।
2 min read
Google source verification
Bigg Boss 20

अरिश्फा के बयान पर बंटे फैंस (सोर्स: instagram-tcx.official)

Mahi Team Aqua Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 के घर में रिश्तों और ग्रुप की दोस्ती के बीच अब टीम एक्वा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अरिश्फा, काजी, उदिति और अमन का यह ग्रुप फिलहाल घर में अपनी अलग बॉन्डिंग के लिए सुर्खियों में है। वहीं, माही के इस ग्रुप के करीब आने और उसके डायनामिक्स को प्रभावित करने की कोशिश को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच अरिश्फा के एक बयान ने इस चर्चा को और हवा दे दी।

अरिश्फा ने साफ किया- ‘हमें पांचवें की जरूरत नहीं’

आज के एपिसोड में अरिश्फा ने टीम एक्वा को लेकर अपनी बात साफ तौर पर रखी। उन्होंने कहा, “हम चारों साथ में खुश हैं, हमें पांचवें की जरूरत हो नहीं है।”

अरिश्फा के इस बयान के बाद माही को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सवाल उठ रहा है कि क्या माही टीम एक्वा का हिस्सा बनने की कोशिश कर रही हैं या फिर उनके व्यवहार से ग्रुप के मौजूदा समीकरण प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, शो में माही की ओर से टीम एक्वा को कंट्रोल करने की कोई स्पष्ट घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में यह फिलहाल घर के सदस्यों और दर्शकों के बीच चल रही चर्चा का हिस्सा है।

सोशल मीडिया पर बंटे फैंस

टीम एक्वा और माही को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय भी अलग-अलग नजर आई। कुछ फैंस काजी और टीम एक्वा के सदस्यों को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं।

एक यूजर ने काजी के समर्थन में लिखा कि लोग खुद काजी को वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को भी उनके लिए वोट करने के लिए प्रोत्साहित करें। यूजर ने कहा कि हर वोट मायने रखता है और सभी को मिलकर काजी को सपोर्ट करना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने अमन, काजी, उदिति और अरिश्फा की दोस्ती की तारीफ करते हुए लिखा कि ये चारों अच्छे दोस्त हैं।

माही को लेकर भी दिखा सपोर्ट

जहां कुछ दर्शक माही के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में भी कमेंट देखने को मिले। एक यूजर ने माही को समझदार इंसान बताते हुए उनका बचाव किया।

एक अन्य कमेंट में माही की तारीफ करते हुए कहा गया कि वह अच्छी इंसान हैं और उन्होंने उस वक्त काजी का साथ दिया था, जब उनके साथ कोई नहीं था। ऐसे में बिग बॉस 20 के घर में टीम एक्वा की बॉन्डिंग और माही की भूमिका को लेकर दर्शकों की राय फिलहाल बंटी हुई है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि माही और टीम एक्वा के बीच समीकरण किस दिशा में जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग