14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं इन सारी लड़कियों को बेटी समझता हूं’, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने कही ऐसी बात, यूजर्स बोले- ‘सबका बाप है’

Qazi Tauqeer Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आरिशफा और आम्रपाली के झगड़े के बीच काजी तौकीर ने घर की लड़कियों को 'बेटियां' बताया। उनका बयान सुन यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए और उन्हें 'सबका बाप' बता दिया।
2 min read
Google source verification
qazi Tauqeer Bigg Boss 20

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और आसिफ की बातचीत (सोर्स: instagram-samarthkrishna6097)

Bigg Boss 20 Viral Video: 'बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले झगड़े और बहस के बीच कई बार ऐसे पल भी देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। काजी तौकीर का ऐसा ही एक मजेदार पल सामने आया है। आरिशफा और आम्रपाली के बीच हुई बहस के दौरान काजी ने आशिफ खान से बात करते हुए घर की लड़कियों को अपनी 'बेटियां' बता दिया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयान का मजेदार मतलब निकालना शुरू कर दिया।

'मैं इन सारी लड़कियों को बेटी समझता हूं'

वायरल क्लिप में काजी तौकीर, आशिफ खान से बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि वह घर में मौजूद सभी लड़कियों को बेटी की तरह समझते हैं। आम्रपाली का जिक्र करते हुए वह आगे 'एक बाप की ममता अलग होती है' जैसी बात कहते हैं।

काजी का यह अचानक 'बेटी' वाला अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हंसते नजर आए। देखते ही देखते यह पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया। वीडियो पर यूजर्स ने काजी के बयान को लेकर अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

यूजर्स बोले- 'इनडायरेक्टली कह रहे हैं मैं सबका बाप हूं'

काजी तौकीर के इस अंदाज पर एक यूजर ने लिखा, 'ये इस बार जीतेगा।' वहीं, दूसरे यूजर ने उनके बयान का मजेदार मतलब निकालते हुए लिखा, 'उसका इनडायरेक्टली मतलब है- मैं इन सबका बाप हूं।'

एक अन्य यूजर ने अपनी हंसी का जिक्र करते हुए लिखा कि वह इस पल को देखकर आधी रात को पागलों की तरह हंस रहा था। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि काजी सीधे-सीधे कहना चाहते हैं कि 'बिग बॉस के अंदर ये सबका बाप है।' काजी तौकीर के इस छोटे से 'बेटी' वाले पल ने 'बिग बॉस 20' के दर्शकों को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर भी उनकी बात के अलग-अलग मजेदार मतलब निकाले जा रहे हैं।

आरिशफा और आम्रपाली के बीच हुई झड़प

बता दें कि दूसरी तरफ आरिशफा और आम्रपाली के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। बातचीत के दौरान माही ने साफ कहा कि लव गिल और आम्रपाली अब उनके लिए कोई मायने नहीं रखते और उन्हें बात करने की बिल्कुल तमीज नहीं है। इसके बाद घरवाले आरिशफा को पैंपर करते नजर आए। दरअसल, अब 'बिग बॉस 20' में धीरे-धीरे नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग