4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से वायरल हुआ स्क्रीनशॉट, क्या सच में किया था ये कमेंट?

Sambhav Jain Suicide Case: नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से एक कथित कमेंट का स्क्रीनशॉट वायरल है। जानें क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई और मामले में अब तक क्या सामने आया है।
2 min read
Google source verification
samay raina

समय रैना के नाम से वायरल पोस्ट (सोर्स: instagram- maisamayhoon)

Samay Raina Reaction Viral: नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की मौत के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के नाम से एक कथित कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट में समय के नाम से संभव की मदद करने की बात कही गई है। हालांकि, इस स्क्रीनशॉट की प्रामाणिकता की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वायरल पोस्ट को फिलहाल अनवेरिफाइड ही माना जा रहा है।

समय रैना के नाम से क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया पर सामने आए स्क्रीनशॉट में समय रैना के नाम से लिखा है, “काश मुझे ये पहले पता होता, तो मैं उसकी मदद करता। दुख की बात है। वे हम्माम अल-हम्मामी जैसे लोगों को राजकुमार और ऐसे मेहनती लोगों को कूड़ेदान की तरह ट्रीट करेंगे।”

हालांकि, इस कमेंट के समय रैना के आधिकारिक अकाउंट से किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि वायरल स्क्रीनशॉट असली है या इसमें डिजिटल तरीके से बदलाव किया गया है। AI से तैयार या एडिट की गई तस्वीर होने की संभावना को देखते हुए इस दावे को फिलहाल सत्यापित नहीं किया जा सकता। समय रैना ने भी वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर अब तक सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

क्या है संभव जैन की मौत का मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की शनिवार को सुपरनोवा बिल्डिंग स्थित एक अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना से पहले उन्हें बालकनी की रेलिंग के पास देखा गया था।

बताया गया कि पास के एक अपार्टमेंट में काम कर रहे एयर-कंडीशनिंग टेक्नीशियन ने उन्हें देखा और उनसे बातचीत की। टेक्नीशियन ने संभव को वहां से हटकर सुरक्षित जगह पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत के दौरान संभव ने बताया था कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

कर्ज और परिवार से जुड़ी परेशानियों की भी बात

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक, संभव जैन आर्थिक और भावनात्मक परेशानियों से जूझ रहे थे। इनमें बढ़ता कर्ज, बच्चे के इलाज का खर्च और शादी से जुड़ी परेशानियां शामिल थीं। पुलिस ने घटना के बाद उनके फोन, वॉट्सऐप चैट और दूसरे डिजिटल सबूतों की जांच की। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके पिता के साथ हुई बातचीत में भी पैसों की परेशानी का जिक्र था।

बताया गया कि उनके पिता ने उन्हें घर लौटने के लिए कहा था। इसके जवाब में संभव ने कथित तौर पर अपने बकाया कर्ज चुकाने की बात कही थी। उनके आखिरी मैसेज में से एक के तौर पर यह बात सामने आई है, “पापा, अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे।” फिलहाल समय रैना के नाम से वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट और उसमें किया गया कथित कमेंट स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हुआ है। इसलिए इसे समय रैना का वास्तविक बयान मानना जल्दबाजी होगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग