28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘देशभक्ति याद है, देश कौन सा है भूल गया’, समय रैना के तंज पर आयुष्मान खुराना ने दिया मजेदार जवाब

Ayushmann Khurrana Udata Teer: आयुष्मान खुराना ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे तो समय रैना ने उनके शो में आने पर मजाक किया। वहीं ‘उड़ता तीर’ की कहानी सुनाने पर आदित्य कुलश्रेष्ठ ने अदनान सामी वाला मजाक कर दिया।
2 min read
Google source verification
Ayushmann Khurrana Udata Teer

समय रैना के तंज पर एक्टर ने दिया जवाब (सोर्स: instagram- genzzworldd)

Indias Got Latent 2 : आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वो समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे। उनके साथ कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, मेंटलिस्ट सुहानी शाह और कॉमेडियन रजत सूद भी नजर आए। शो में समय रैना ने आयुष्मान के पहुंचने पर ऐसा मजाक किया, जिस पर एक्टर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

समय रैना ने आयुष्मान पर कसा तंज

एपिसोड के दौरान समय रैना ने शो में आयुष्मान खुराना के आने की तुलना आलिया भट्ट के पहले एपिसोड में पहुंचने से की। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “पहले आलिया भट्ट। लेकिन अब आयुष्मान खुराना? क्या गिरावट है।”

समय की बात सुनकर आयुष्मान भी हंस पड़े और उन्होंने तुरंत पलटकर जवाब दिया, “पहले इंडियाज गॉट टैलेंट, इंडियाज गॉट लेटेंट। क्या गिरावट है।” जब आयुष्मान से पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने शो पर आए हैं, तो एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “नहीं, बिल्कुल भी नहीं।” फिर समय ने पूछा देशभक्ति याद है क्या आपको, इस पर आयुष्मान खुराना कहते है देश कौन सा भूला हूं, भाई मुझे सब याद है और हसने

आयुष्मान ने बताई ‘उड़ता तीर’ की कहानी

बातचीत के दौरान आयुष्मान ने अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने इसे ‘इंडिया की पहली देशभक्ति कॉमेडी’ बताया और कहा कि यह एक स्पाई कॉमेडी है।

फिल्म में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत आता है और अपनी याददाश्त खो देता है। उसे इतना याद रहता है कि वह देशभक्त है, लेकिन वह भूल जाता है कि वह किस देश का है। आयुष्मान ने अपने किरदार को समझाते हुए कहा, “स्पाई मैं हूं। पाकिस्तानी जासूस इंडिया में और उसकी याददाश्त चली जाती है और वो सोचता है कि वो इंडियन है। तो उसको देशभक्ति तो याद है, लेकिन देश कौन सा है, वो भूल जाता है।”

आयुष्मान के किरदार पर आदित्य कुलश्रेष्ठ का मजाक

जैसे ही आयुष्मान ने फिल्म की कहानी और अपने किरदार के बारे में बताया, आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू ने बीच में मजाक करते हुए कहा, “वो अदनान सामी है।”

यह मजाक सिंगर अदनान सामी की पहचान और नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया पर पहले सामने आ चुके ट्रोलिंग के संदर्भ में था। अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह 2016 में भारतीय नागरिक बने। उनके भारतीय नागरिक बनने को लेकर सोशल मीडिया पर समय-समय पर प्रतिक्रियाएं और ट्रोलिंग देखने को मिली है। अदनान सामी ने भी भारत और पाकिस्तान दोनों जगह अपनी देशभक्ति को लेकर उठने वाले सवालों पर कई मौकों पर प्रतिक्रिया दी है।

समय ने ‘पति पत्नी और वो 2’ पर भी ली चुटकी

शो में समय रैना ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर भी मजाक किया। फिल्म के टाइटल का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी थी और ‘वो दो’ से उनका मतलब उन दो लोगों से था, जो उनके साथ फिल्म देखने गए थे और जिन्हें बाद में रिफंड चाहिए था। समय के इस मजाक पर भी शो का माहौल हल्का-फुल्का बना रहा।

9 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आयुष्मान के जासूस वाले किरदार और देशभक्ति के साथ कॉमेडी के मेल को कहानी का अहम हिस्सा बताया गया है।