मनोरंजन

Jharkhand Protest में नेहा बोरा पर इंक अटैक के बाद ऋचा चड्ढा का फूटा गुस्सा, KRK ने भी दिया रिएक्शन

Neha Bora Jharkhand protest: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर इंक अटैक के बाद ऋचा चड्ढा और KRK उनके समर्थन में उतरे।
2 min read
Aug 08, 2026
Richa Chadha and KRK reaction Jharkhand student protest
नेहा बोरा पर इंक अटैक के बाद ऋचा चड्ढा और KRK उतरे समर्थन में (सोर्स: IMDb/@kamaalrkhan)

Richa Chadha and KRK reaction Jharkhand student protest: झारखंड के रांची में प्रोटेस्ट के दौरान AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा पर इंक फेंके जाने की घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। बता दें, नेहा कॉम्पिटिटिव एग्जाम में गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड असेंबली की ओर मार्च कर रही थीं। इसी दौरान एक शख्स ने उन पर स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और कमाल आर.खान (KRK) सहित कई लोगों ने नेहा के समर्थन में आवाज उठाई।

जाने ऋचा चड्ढा ने नेहा के समर्थन में क्या कहा?

इस घटना के बाद ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर नेहा बोरा का सपोर्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रोटेस्ट के दौरान नेहा को डराने की कोशिश की और आलोचना करते हुए लिखा कि कुछ लोग चाहते हैं कि सभी उनके जैसा बन जाएं, लेकिन बेटियां ऐसा नहीं होने देंगी। ऋचा ने नेहा की हिम्मत, सम्मान और समझदारी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यही बातें विरोध करने वालों को डरा रही हैं। उन्होंने नेहा को हौसला देते हुए उनकी तारीफ की।

दरअसल, एक्ट्रेस ने स्टूडेंट्स की मांगों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि चाहे झारखंड हो या दिल्ली का जंतर-मंतर, छात्र शिक्षा और अपने भविष्य में फेयर चांस चाहते हैं। उनके मुताबिक, स्टूडेंट्स की मांग इससे ज्यादा कुछ नहीं है और देश को उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

KRK ने भी किया नेहा बोरा का समर्थन

कमाल आर.खान भी नेहा बोरा के सपोर्ट में सामने आए। उन्होंने नेहा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके हौसले की तारीफ की और KRK ने अपने पोस्ट में कहा कि नेहा एक फौजी की बेटी हैं और वो न तो डरेंगी और न ही रुकेंगी। इस तरह उन्होंने इंक अटैक के बाद नेहा के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

नेहा बोरा ने RSS और BJP समर्थकों के लिए कहा

इस घटना के बाद नेहा बोरा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में RSS-BJP समर्थकों ने उन पर और करीब 20 दूसरी महिलाओं पर इंक फेंकी। नेहा ने स्याही की घटना को लेकर कहा कि उनके लिए इंक दूसरों को शर्मिंदा करने का एक तरीका हो सकता है, लेकिन प्रदर्शनकारी इसी स्याही से अपने भविष्य की कहानी लिखेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें रोकने की कोशिशों का वे विरोध करती रहेंगी।

तो वहीं, एक अन्य बयान में नेहा ने कहा कि आने वाले देश का भविष्य इसी स्याही से लिखा जाएगा और उन्हें रोकने की कोशिशों का वे सामना करेंगी। अब खबरें ऐसी आ रही है कि नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोपी शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Updated on:
08 Aug 2026 02:09 pm
Published on:
08 Aug 2026 02:08 pm