मनोरंजन

‘सिर्फ Dhurandhar 2 ही नहीं’ 33 साल पहले भी जासूस बनकर रोंगटे खड़े कर चुके हैं जमील जमाली, Video

Dhurandhar 2 Jameel Jamali: 33 साल पहले भी जासूस की भूमिका में जमील जमाली ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। उन्होंने अपनी सूझ-बूझ और शानदार प्रदर्शन से उस दौर के थ्रिलर और जासूसी शो में अपनी खास पहचान बनाई।
2 min read
Mar 29, 2026
'सिर्फ Dhurandhar 2 ही नहीं' 33 साल पहले भी जासूस बनकर रोंगटे खड़े कर चुके हैं जमील जमाली, Video
फिल्म -Dhurandhar 2 के खबरीलाल (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Jameel Jamali Video: 19 मार्च को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2' दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है। खासतौर पर फिल्म की कहानी और हर किरदार लोगों का दिल जीत रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में वरिष्ठ एक्टर राकेश बेदी ने जमील जमाली (Jameel Jamali) नाम के पाकिस्तानी नेता का किरदार निभाया है, जो फिल्म के लास्ट में खुलासा होता है कि भारत के लिए जासूसी कर रहा है। ये ट्विस्ट दर्शकों को काफी हैरान कर रहा है।

खबरीलाल का एक सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) के अलावा पहले भी जासूस का रोल निभाया है। बता दें,1993 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' में उनका फेमस किरदार खबरीलाल था, जो जासूसी और जानकारी देने वाले की किरदार में नजर आए थे। इस बीच, सोशल मीडिया पर 'तिरंगा' का एक सीन खूब वायरल हो रहा है, जिसमें खबरीलाल फोन पर अपनी सूचना ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह को देते हैं। इस क्लिप को देखकर फैंस ने कहा कि लगता है जमील जमाली ने रॉ (RAW) में 'इंटर्नशिप' इसी फिल्म में की थी।

बता दें, फिल्म 'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) का किरदार न केवल स्पेशल था, बल्कि उन्होंने इसे हास्यपूर्ण अंदाज में निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। साथ ही, इस कहानी में बताई गई है कि जमील जमाली की बेटी यलीना जमाली भारत के जासूस हमजा अली अजारी से प्यार करती है और शादी कर लेती है, बाद में 'धुरंधर 2' में उनका बेटा भी दिखाया गया है।

अनोखा ट्विस्ट और राकेश बेदी का शानदार प्रदर्शन

'धुरंधर 2' का ये अनोखा ट्विस्ट और राकेश बेदी का शानदार प्रदर्शन फिल्म को यादगार बनाते हैं। इस फिल्म ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ रोमांच का भी भरपूर आनन्द दिया है। बता दें, इस तरह एक पुराने जासूस रोल से लेकर नए किरदार तक, राकेश बेदी ने अपने एक्टिंग से हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी ये नई फिल्म 'धुरंधर 2' अब भी चर्चा में बनी हुई है। हालांकि, इस फिल्म में हर किरदार की सच्चाई के बारें में बताया और दिखाया गया, सारे किरदार पूरी तरह काल्पनिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे असली घटनाओं की प्रेरणा है। 

Updated on:
31 Mar 2026 05:24 pm
Published on:
29 Mar 2026 12:45 pm