29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक है असलियत! धुरंधर का असली ‘हमजा’ पाकिस्तान में बना ‘गूंगा’ दामाद

Ranveer Singh Character In Dhurandhar Is Real: फिल्मों में अक्सर खतरनाक और थ्रिलिंग कहानियां दिखाई जाती हैं, लेकिन असल जिंदगी की घटनाएं उनसे कहीं ज्यादा कठिन और चौंकाने वाली होती हैं। हाल ही में पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबका ध्यान खींचा है।

2 min read
Google source verification
फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक है असलियत! धुरंधर का असली 'हमजा' पाकिस्तान में बना 'गूंगा' दामाद

फिल्म -Dhurandhar 2 (फोटो सोर्स: X)

Ranveer Singh Character In Dhurandhar Is Real: इन दिनों Dhurandhar और इसके सीक्वल ने थिएटर में कोहराम मचा रखा है। जहां एक तरफ दर्शक और फिल्म इंडस्ट्री इसके कंटेंट की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसकी कहानी को 'फैंटेसी' और 'प्रोपेगेंडा' बता रहे हैं। बता दें, खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए हमजा अली मजारी के किरदार को लेकर सवाल उठ रहे थे और अब हर दिन इस पर कोई ना एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है।

ये मिशन बेहद जोखिम भरा था

भारतीय सेना से जुड़े रहे कर्नल भूपिंदर शाही ने इस किरदार की सच्चाई के बारें में बताया कि फिल्म में दिखाया गया किरदार पूरी तरह काल्पनिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे असली घटनाओं की प्रेरणा है। कर्नल शाही का कहना है कि ऐसे मिशन असलियत में भी होते हैं और कई एजेंट दुश्मन देश में जाकर खुफिया जानकारी जुटाते हैं।

बता दें, उन्होंने एक ऐसे मिशन की कहानी शेयर की है, जिसमें एक भारतीय एजेंट कई महीनों तक पीओके में रहकर अहम जानकारी लेकर वापस लौटा। इस दौरान उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए गूंगा बनने का नाटक किया, मदरसे में रहा और वहां शादी भी की। ये मिशन बेहद जोखिम भरा था और एक बार उसकी पहचान उजागर होने की स्थिति भी बन गई थी, लेकिन वो किसी तरह बच निकला।

इतना ही नहीं, पता है कर्नल शाही ने आगे क्या बताया कि, मिशन पूरा होने के बाद एजेंट को सुरक्षित वापस लाया गया, उसका मेडिकल और डिब्रीफिंग किया गया और उसके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। उन्होंने ये भी बताया कि इस तरह के ऑपरेशन बेहद गोपनीय होते हैं और इनमें शामिल लोगों की पहचान आमतौर पर सार्वजनिक नहीं की जाती।

प्रामाणिकता के लिए रक्षा मंत्रालय और अन्य एजेंसियों से लिया मदद

स्टार Ranveer Singh द्वारा निभाया गया किरदार इसी तरह की सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्मी प्रस्तुति में कुछ नाटकीय तत्व जोड़े गए हैं ताकि कहानी ज्यादा प्रभावशाली लगे।

बता दें, कर्नल शाही ने ये भी स्पष्ट किया कि फिल्म की टीम ने प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए रक्षा मंत्रालय और अन्य एजेंसियों से मार्गदर्शन लिया गया था। उनका कहना है कि फिल्म में दिखाई गई कई बातें वास्तविकता के काफी करीब हैं। हालांकि, 'धुरंधर' को लेकर बहस जारी है लेकिन इस खुलासे के बाद इतना जरूर साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह कल्पना नहीं, बल्कि सच्चाई से प्रेरित है।