मनोरंजन

PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर का विवादित रिएक्शन, India में इंस्टाग्राम बैन होने पर किया ये चैलेंज 

Hania Aamir Instagram Id Ban: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने हानिया आमिर समेत कई पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया। इस पर अब हानिया ने रिएक्ट किया है। जानिए उन्होंने क्या चैलेंज दिया है। 
2 min read
• •
Updated: 1 May 2025, 3:41 PM IST
Pakistani-actress-hania-aamir-instagram-ban-reaction-to-modi-ji
एक्ट्रेस हानिया आमिर

Hania Aamir Instagram Id Ban: भारत में पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की पॉपुलैरिटी में तेजी से इजाफा हुआ है। बॉलीवुड के सेलेब्स की तरह ही हानिया के लिए भारतीय फैंस की दीवानगी भी किसी से कम नहीं है।

लेकिन हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने हानिया समेत कई पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया है। इससे पहले ये खबरें भी आई थी कि हानिया आमिर का बॉलीवुड में डेब्यू होने वाला था और वो सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं।

हानिया आमिर का रिएक्शन

इंस्टाग्राम पर बैन लगने के बाद हानिया आमिर ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर एक ट्वीट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। हानिया ने लिखा- "भारत ने मेरे इंस्टा पर बैन लगा दिया? अगली बार मेरा ट्विटर आजमाएं- मैं अभी भी यहां हूं, अनस्टॉपेबल!" वो यहीं नहीं रुकीं इसके बाद वो भारतीय सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती देती नजर आईं।

"क्या मोदी जी कुछ भी...?"

हानिया आमिर की पोस्ट

हानिया आमिर ने इसके अलावा X पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा- "क्या मोदी जी कुछ भी… मतलब कुछ भी।" उनके इन पोस्ट्स के बाद इंडिया और पाकिस्तान के फैंस दोनों ही प्रतिक्रियाओं में जुट गए हैं। हानिया के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब बहस हो रही है।

भारत में पाकिस्तानी स्टार्स पर बैन

कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स बैन कर दिए हैं, जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, सजल अली, इकरा अजीज और अली जफर के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पाकिस्तानी चैनल और टीवी सीरियल्स पर भी बैन लगा दिया गया है। इस कदम के बाद हानिया आमिर की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Updated on:
1 May 2025, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection 22 Nov: ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका, तीसरे रविवार भी की बम्पर कमाई, 1000 करोड़ से बस इतनी दूर

‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना