मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की डेट आई सामने! इस दिन दिल्ली में होगी इंगेजमेंट सेरेमनी

Parineeti-Raghav Engagement Date Out : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की डेटिंग की खबरों के बीच दोनों की सगाई की चर्चा तेज हो गई है। दोनों की इंगेजमेंट की तारीख भी सामने आ गई है। जानिए कब हो रही है राघनीति की सगाई।

2 min read
Apr 06, 2023
parineeti_chopra_and_leader_aap_raghav_chadha_engagement_ceremony_will_be_held_10_april_in_delhi_according_to_report.png

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। पिछले ही दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं। दोनों जब पहली बार मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखाई दिए तो सनसनसी मच गई। पहले डिनर और फिर लंच पर दोनों साथ नज़र आए। दोनों की साथ में तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब खबर है कि जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं। इसकी तारीख का खुलासा भी हो गया है।

बता दें कि पिछले दिनों ही परिणीति चोपड़ा को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया था। जहां उनसे राघव चड्ढा संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। जिसपर एक्ट्रेस काफी शरमा गई थीं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई भी दी। जिसने ररिणीति और राघव के रिश्ते को और हवा दे दी।

इस बीच दोनों दिल्ली में भी साथ दिखाई दिए। एक साथ कई बार दिखने के बाद भी दोनों सितारों ने अपने रिश्तों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन अब खबर है कि दोनों सगाई करने वाले हैं। पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।

वहीं दूसरी ओर सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा बीती रात बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो लंदन जा रही हैं। परिणीती ने मज़ाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि वो उन्हें बोर्डिंग पास दिखाएंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ही ऐसी चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। वहीं अब दोनों की सगाई की बात सामने आ रही है।

Published on:
06 Apr 2023 03:43 pm