मनोरंजन

वेलेंटाइन डे पर शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, ताबड़तोड़ कमाई से मचाया हंगामा

Pathaan Box Office Collection Day 21 : वेलेंटाइन डे के मौके पर शाहरुख खान की फिल्म पठान का तूफान देखने को मिला। फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।
2 min read
Feb 15, 2023
pathaan_box_office_collection_day_21_shahrukh_khan_film_breaks_all_record_on_valentine_day.jpg

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पठान' (Pathaan) की रिलीज को 21 दिन पूरे हो चुके हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की ये फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बन चुकी है, जिसका रिकॉर्ड तोड़ना अब काफी मुश्किल होने वाला है। जाहिर है कि पठान के जरिए किंग खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। जिसका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली। जिसके चलते इसने बॉक्स ऑफिस (Pathaan Box Office) पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चलिए यहां जानते हैं कि पठान ने रिलीज के 21वें दिन कितने करोड़ बटोरे हैं।


शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। बस रिलीज के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी 25 जनवरी को 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। पहले ही दिन बादशाह खान ने बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल कर ली जो अब तक कायम है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

यह भी पढ़े - गदर 2 में सकीना के पिता अशरफ अली की दिखी झलक, सनी देओल के स्टंट सीन ने उड़ाए होश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' के 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। जिसके मुताबिक, 'पठान' ने रिलीज के 21वें दिन 5.65 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसी के साथ शाहरुख खान स्टारर फिल्म की कुल कमाई अब 498.90 करोड़ रुपये हो गई है। तेजी से बढ़ रहे आकड़े के बीच वो दिन दूर नहीं जब फिल्म 500 करोड़ के शानदार क्लब में एंट्री लेगी।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर 'पठान' ने अब तक कई रिकॉर्ड ब्रेक किए हैं। फिल्म ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चंद ही कदम दूर है। फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है.. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है।

यह भी पढ़े - कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया सरप्राइज, शहजादा की एक टिकट पर मिलेगा एक टिकट फ्री

Published on:
15 Feb 2023 10:24 am
Also Read
View All
‘Allience’ के घर में एली गोनी की एंट्री से मचा हंगामा, कुशाल टंडन से हुई बहस, अर्सलान बोले- ‘तू क्रिमिनल थ्रेट मार रहा है’- Video

‘एक कमरे में ही था बेडरूम, किचन और बाथरूम’, दंगों में हो गई थी फैक्ट्री खत्म, कॉमेडियन राजीव ठाकुर का छलका दर्द

शादी से पहले आकांक्षा रंजन-शरण शर्मा का रोमांटिक डांस VIDEO वायरल, कॉकटेल पार्टी में स्टार्स ने जमाया रंग

‘बोलने से पहले गोविंदा की सुपरस्टार वाली इमेज का ध्यान रखें, राजेश पुरी ने दी सुनीता आहूजा को सलाह

“8 महीने तक दाने-दाने को तरसा ‘सलाम बॉम्बे’ का स्टार शफीक सैयद!” प्रोड्यूसर्स के पैरों में गिरकर भी नहीं मिला काम